लखनऊ

सूरत से चला था परिवार, घर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही उजड़ गया परिवार

भीषण एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घयालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों को मृत घोषित कर दिया गया है। एसपी बाराबंकी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया की अयोध्या की ओर जा रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक कंटेनर में टकरा गई जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।

2 min read
Feb 16, 2022
road_2.jpg

लखनऊ. बाराबंकी जिले में बुधवार सुबह करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सड़क दुर्घटना में महिला और दो बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार परिवार सूरत गुजरात से अयोध्या अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान हाइवे के किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से कार टकरा गई, कार में सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस कर रही जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें अयोध्या निवासी परिवार सूरत से घर वापसी कर रहा था। मृतकों में दो सगे भाई व एक अन्य परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। दर्दनाक सड़क हादसे में सभी की जान चली गई।

सुबह तीन बजे हुई दुर्घटना

सुबह तीन बजे के करीब अयोध्या की तरफ तेजी से जा रही है कार सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में टकरा गई, जिससे कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें महिला दो बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी इसकी आवाज दूर तक आई। ‌ मृतक में 25 वर्षीय विजय कुमार यादव, 34 वर्षीय अजय कुमार उसका भाई राम जन्म 28 वर्षीय सपना, 8 वर्ष आर्यन, 10 वर्ष यस की मृत्यु हो गई है। ‌

मौके पर पहुंची पुलिस

भीषण एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घयालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों को मृत घोषित कर दिया गया है। एसपी बाराबंकी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया की अयोध्या की ओर जा रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक कंटेनर में टकरा गई जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
16 Feb 2022 01:16 pm
Published on:
16 Feb 2022 12:28 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो