लखनऊ

Solar Panel : मात्र 50 हजार में अपनी छत पर लगवायें सोलर पैनल, होगी लाखों की कमाई, सरकार भी दे रही खूब सब्सिडी

Solar Panel पर केंद्र व राज्य सरकारें जबरदस्त सब्सिडी दे रही हैं, खाली पड़ी छत पर सोलर प्लांट लगवाकर हर महीने लाखों रुपयों की कमाई की जा सकती है

3 min read
Sep 02, 2021
Solar Panel : मात्र 50 हजार में अपनी छत पर लगवायें सोलर पैनल, होगी लाखों की कमाई, सरकार भी दे रही खूब सब्सिडी

लखनऊ. Solar Panel- थोड़े इनवेस्टमेंट में अगर आप ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो सोलर पैनल लगवाइए। इसके लिए न तो अलग से जगह की जरूरत होती है और न ही ज्यादा पैसों की। घर की खाली पड़ी छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया जा सकता है। इसके लिए सरकार भी खूब सब्सिडी दे रही है। सोलर पैनल से आपके घर के बिजली का खर्च तो बचेगा ही कमाई भी होगी। जरूरत भर की बिजली आप इस्तेमाल कीजिए और बाकी बेच दीजिए। अलग-अलग क्षमता के सोलर प्लांट लगवाकर 30 हजार से एक लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है।

सोलर पैनल को आसानी से छत पर लगवाया जा सकता है। अगर 10 घंटे की धूप निकलती है तो दो किलोवाट की क्षमता का सोलर प्लांट से रोजाना करीब 10 यूनिट बिजली बनेगी, महीने में प्लांट 300 यूनिट बिजली बनाएगा। जरूरत भर की बिजली के अलावा बाकी बची बिजली को आप ग्रिड के जरिए सरकार या कंपनी को बेच भी सकते हैं। मतलब मुफ्त बिजली के साथ कमाई भी। अब यह भी जान लीजिए कि आपके लिए कितने किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही होगा। साधारण भाषा में कहें तो अगर आपका बिजली का बिल 1000 रुपए प्रति माह आता हो तो आप आपके लिए एक किलोवाट का सोलर पैनल सही है।

हर महीने एक लाख रुपए तक की कमाई
सोलर पैनल के लिए केंद्र और राज्य सरकारें खूब छूट देती हैं। बैंक से लोन भी मिलता है। सरकार की सब्सिडी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप जिले के अक्षय ऊर्जा विभाग से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतलब कम पैसे लगाकर आप जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। सोलर ऊर्जा से कमाई कर रहे लोगों के मुताबिक, अलग-अलग किलोवाट की क्षमता के सोलर पैनल से आप हर महीने 30 हजार से एक लाख रुपए प्रतिमाह तक आसानी से कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार 40 फीसदी और राज्य सरकार 30 फीसदी तक दे रही सब्सिडी

सोलर पैनल पर कितना आएगा खर्च
दो किलोवाट के आन ग्रिड सोलर पैनल की लागत करीब 1,25,000 रुपए है। इसमें सोलर पैनल, उसके इंस्टालेशन, मीटर और इनवर्टर शामिल हैं। केंद्र सरकार (अक्षय ऊर्जा मंत्रालय) की ओर से इस पर आपको 40 फीसदी तक की सब्सिडी मिल सकती है वहीं, यूपी सरकार 30 हजार रुपए तक की छूट दे रही है। ऐसे में दो किलोवाट तक के सौर ऊर्जा पैनल को लगवाने में आपका करीब 50-70 हजार रुपए तक खर्च आएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीनेडा (Uttar Pradesh New and Renewable Energy Development Agency) से संपर्क करें।

50 हजार रुपए में 500 वाट क्षमता का सोलर पैनल
जरूरत के मुताबिक, 500 वाट तक की क्षमता के सोलर पावर पैनल लगावाया जा सकता है। इस पर 50000 रुपए तक का खर्च आता है। इसके अलावा 20 हजार रुपए में एक किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया जा सकता है। इस पैनल को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

मेटनेंस का कोई खर्च नहीं
आमतौप पर सोलर पैनल की उम्र 25 वर्ष होती है। इसकी खासियत यह है कि इसके मेटनेंस पर कोई खर्च नहीं आता है। सिर्फ 10 साल बाद एक बार बैटरी बदलनी होती है।

सोलर पैनल कहां से खरीदें
- राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपर्क करें
- सब्सिडी के लिए फॉर्म भी अथॉरिटी कार्यालय से ही मिलेगा
- अथॉरिटी से लोन लेने के लिए पहले संपर्क करना होगा
- लखनऊ सहित प्रमुख शहरों में कार्यालय बनाए गए हैं
- प्राइवेट डीलर्स के पास भी सोलर पैनल उपलब्ध होते हैं

Updated on:
02 Sept 2021 12:56 pm
Published on:
02 Sept 2021 12:54 pm
Also Read
View All