लखनऊ

सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज में निवेश पर प्रति ग्राम मिलेगा भारी डिस्काउंट

Soverign Gold Bond Scheme. सोने की चमक हमेशा निवेशकों को आकर्षित करती है। ऐसे में सरकार ने निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Soverign Gold Bond) की दूसरी सीरीज लॉन्च की है।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2021, 1:02 PM IST
सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज में निवेश पर प्रति ग्राम मिलेगा भारी डिस्काउंट
सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज में निवेश पर प्रति ग्राम मिलेगा भारी डिस्काउंट

लखनऊ. Soverign Gold Bond Scheme. सोने की चमक हमेशा निवेशकों को आकर्षित करती है। ऐसे में सरकार ने निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Soverign Gold Bond) की दूसरी सीरीज लॉन्च की है। इसका इश्यू प्राइस 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय किया हुआ है, जो कि लखनऊ में वर्तमान सोने के भाव से 2,410 रुपये कम है। मंगलवार को लखनऊ में 10 ग्राम सोने का भाव 50,830 रुपये है। ऐसे में अगर आप और सस्ता सोना खरीदने के इच्छुक हैं या इसमें निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह सुविधा 28 मई तक रहेगी।

50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट

सरकार ने 12 मई 2021 को अधिसूचना जारी की थी जिसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 सीरीज 1, 2 3, 4, 5, 6 का ऐलान किया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की पहली सीरीज 17 मई को खुली थी और इसका इश्यू प्राइस 4,777 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया था। ऑनलाइन और डिजिटल तरीके से पेमेंट करने वाले निवेशकों को इश्यू प्राइस पर 50 रुपये प्रति ग्राम का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में अगर पहली सीरीज में निवेश करने से चूक गए हैं तो दूसरी सीरीज में निवेश कर इसका फायदा उठा सकते हैं।

नहीं कटता टीडीएस

निवेशकों को गोल्ड बॉन्ड के बदले लोन लेने की सुविधा मिलती है। अगर आप 10 ग्राम का बॉन्ड नहीं खरीद सकते तो एक ग्राम का बॉन्ड खरीदने की भी सुविधा मिलती है। पूंजी और ब्याज दोनों की सॉवरेन गारंटी मिलती है। कर्ज लेने के लिए गोल्ड बॉन्ड का इस्तेमाल कोलेट्रल के रूप में भी किया जा सकता है। इसके अलावा गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर टीडीएस आपका टीडीएस भी नहीं कटता।

Updated on:
25 May 2021, 1:02 PM IST
Published on: