31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold खरीदने का सही है मौका, 24 मई से पांच दिनों तक मिलेगा सस्ता सोना

Sovereign Gold Bond scheme 2021. यदि आप इच्छुक हैं और सस्ता सोना (Cheaper Gold) खरीदने की चाह रखते हैं, तो 24 मई से 28 मई तक आपके पास सुनहरा मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 23 May 2021, 8:58 PM IST

Gold Rate Today

Gold Rate Today

लखनऊ. Sovereign Gold Bond scheme 2021. बाजार गिरे या उठे, सोने (Gold) की चमक हमेशा निवेशकों को आकर्षित करती है। Goodreturns.com के अनुसार, लखनऊ (Gold Rate Today in Lucknow) में रविवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,830 रुपए रहा। लेकिन यदि आप इच्छुक हैं और सस्ता सोना (Cheaper Gold) खरीदने की चाह रखते हैं, तो 24 मई से 28 मई तक आपके पास सुनहरा मौका है। इसमें आपको सोना, बाजार (Gold Market) के भाव से कम कीमत पर मिलेगा। यह स्कीम है सरकार द्वारा जारी की गई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond), जिसमें यदि आप निवेश करते हैं, तो आपको सोना लखनऊ के वर्तमान भाव से 2410 रुपए सस्ता मिलेगा। सरकारी ने स्वर्ण बांड योजना 2021-22 की दूसरी सीरीज की कीमत 48,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तय की है।

ये भी पढ़ें- बाजार भाव से 3053 रुपए सस्ता मिल रहा सोना, केवल दो दिन और है यह स्कीम, उठा लें फायदा

सरकार ने 12 मई, 2021 को अधिसूचना जारी की थी, जिसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 के लिए छह श्रृंखलाओं की घोषणा की गई थी। मई 17 से 21 तक पहली श्रृंखला चली थी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 47,770 रुपए प्रति दस ग्राम रखी गई थी। अब तीन दिन बाद दूसरी सीरीज जारी की गई है। तो यदि पहली सीरीज में निवेश करने करने से निवेशक चूक गए हैं, तो दूसरी सीरीज में उनके पास मौका है।

ये भी पढ़ें- खरीदने से पहले जान लें क्यों हैं 24 नहीं 18 कैरेट सोने में फायदा

मिलता है 500 रुपए का डिस्काउंट और भी हैं फायदे-

ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर निवेशक को 500 रुपए प्रति दस ग्राम का डिस्काउंट भी मिलता है। ग्राहक न्यूनतम एक ग्राम बॉन्ड भी खरीद सकता है। और उस हिसाब 50 रुपए डिस्काउंट तो उसे मिलेगा ही। सालाना आपको इसपर कुल 2.5 प्रतिशत का ब्याज भी मिलेगा। 8 साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर किस भी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा। इस पर मिलने वाले ब्याज पर भी कोई टीडीएस नहीं कटेगा। मैच्योरिटी के वक्त बाजार में सोने के भाव के हिसाब से ही इसका रिटर्न मिलेगा।