31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार भाव से 3053 रुपए सस्ता मिल रहा सोना, केवल दो दिन और है यह स्कीम, उठा लें फायदा

Sovereign Gold Bond scheme 2021-22 issue price. यह फायदा आपको सरकारा द्वारा जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की स्कीम में मिल रहा है। 17 मई को जारी की गई एसजीबी की स्कीम का दाम 47777 रुपए प्रति दस युनिट मतलब दस ग्राम तय किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 May 2021, 2:44 PM IST

Sovereign Gold Bond scheme

Sovereign Gold Bond scheme

लखनऊ. Sovereign Gold Bond scheme 2021-22 issue price. सोने के भाव (Gold Rate Today) में इस माह तेजी देखने को मिल रही है। अधिकतर सर्राफा बाजार कोरोनावायरस के चलते प्रतिबंधों के कारण बंद हैं, लेकिन सोने की चमक कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। Goodreturns.com के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ में 24 कैरेट सोने का दाम 50830 प्रति दस ग्राम है। लेकिन यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपको बाजार के भाव से 3053 रुपए सस्ता मिल सकता है। यह फायदा आपको सरकारा द्वारा जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की स्कीम में मिल रहा है। 17 मई को जारी की गई एसजीबी की स्कीम का दाम 47777 रुपए प्रति दस युनिट मतलब दस ग्राम तय किया गया है। इस बॉन्ड को खरीदने का निवेशक के पास आज और कल तक का वक्त है।

ये भी पढ़ें- अपने उच्चतम स्तर से 2790 रुपए सस्ता है सोना, जानें आज के भाव व निवेश का सही समय

500 रुपए तक का मिलेगा डिस्काउंट-

भारत सरकार द्वारा जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की यह सीरीज 17-21 मई तक के लिए जारी की गई थी। बॉन्ड की कीमत निवेश की तारीख से पहले के सप्ताह के तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत के औसत निकालकर तय होती है। ऑनलाइन खरीदने पर निवेशक को 500 रुपए प्रति दस ग्राम का डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक एक ग्राम बॉन्ड भी खरीद सकता है। और उस हिसाब से 50 रुपए का न्यूनतम डिस्काउंट भी उसे मिलेगा।

ये भी पढ़ें- कहीं सोना खरीदते वक्त ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे आप? जानें क्या है सही strategy

निवेश के लिए बेहतर विकल्प-
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड निवेश के लिहाज से अन्य सोने में निवेश के माध्यमों से बेहतर है। इसके कई फायदे हैं। पहला फायदा यह है कि मैच्योरिटी के वक्त बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव के हिसाब से ही इसका रिटर्न मिलेगा। सालाना इसपर कुल 2.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, जो हर 6 महीने में 1.25-1.25 प्रतिशत की दो किस्तों में मिलेगा। साथ ही 8 साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर किस भी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा। इस पर मिलने वाले ब्याज पर भी कोई टीडीएस नहीं कटेगा।