लखनऊ

यूपी में बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ, 2019 की फील्डिंग लगाने में व्यस्त सीएम योगी : सपा प्रवक्ता

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूल गये हैं कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं...
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 4:46 PM IST
anurag bhadauria
यूपी में बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ, 2019 की फील्डिंग लगाने में व्यस्त सीएम योगी : सपा प्रवक्ता

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2019 लोकसभा चुनाव की फील्डिंग लगाने में व्यस्त हैं। उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। भूल जा रहे हैं कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं। उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था भी दुरुस्त रखनी है। यह कहना है कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया का।

उन्होंने कहा कि कन्नौज के गुरसहायगंज में बदमाश एक परिवार के मुखिया की हत्या कर और मां को घायल कर दिया और बेटी को किडनैप कर ले जा गये। अपराधी अभी तक फरार हैं। अपह्रत लड़की का भी कुछ पता नहीं चला, लेकिन जनता के दर्द से बेपरवाह मुख्यमंत्री 2019 की तैयारियों में मशगूल हैं। मुख्यमंत्री को कानून-व्यवस्था को कोई मतलब नहीं, वह तो इस प्रयास में जुटे हैं कि कैसे नफरत फैलाई जाये और कैसे पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाये, ताकि लोकसभा चुनाव जीता जा सके।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि चाहे लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या का मामला हो या फिर दो भाइयों के कत्ल का मामला हो या फिर कन्नौज के गुरसहाय गंज का मामला। लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह फेल रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं जिनती असुरक्षित हैं, अन्य सरकारों में कभी नहीं रहीं। सारा अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है। यूपी में आये दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2019 की फील्डिंग सजाने व्यस्त हैं।

कन्नौज में डकैतों का तांडव
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली में सोमवार देर रात डकैती, हत्या और अपहरण की वारदात से हड़कंप मचा गया। बदमाशों ने गौरियापुर गांव में लूटपाट के बाद दंपत्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जहां इलाज के दौरान गृह स्वामी की मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाशों ने लड़की का अपहरण कर लिया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। पुलिस की कई टीम लड़की की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा