गुजरात में हो रहे हैं हमले
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों खासकर यूपी-बिहार के लोगों पर कथित तौर पर बेरहमी से हमले किये जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें राज्य छोड़ने के लिए भी विवश किया जा रहा है। मेहसाणा, साबरकांठा, अहमदाबाद, अरावली, पाटण, गांधीनगर जिलों में सबसे ज्यादा हमलों के मामले सामने आये हैं। पुलिस ने मामले में अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, बावजूद राज्य से गैर-गुजरातियों का पयालन जारी है। पुलिस का कहना है कि यह पलायन नहीं, बल्कि त्योहार की वजह से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।