लखनऊ

उपचुनाव काउंटिंग के बीच सपा का बयान- हम 2019 में भी बसपा के साथ गठबंधन की उम्मीद करते हैं

उपचुनाव काउंटिंग के बीच सपा का बयान- हम 2019 में भी बसपा के साथ गठबंधन की उम्मीद करते हैं...

2 min read
Mar 14, 2018

लखनऊ. जैसे-जैसे गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के मतों की गणना तेज हो रही है, प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। फूलपुर और गोरखपुर दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सपाई जश्न की तैयारी में है, वहीं बढ़ती काउंटिंग भाजपा समर्थकों के चेहरे का रंग उड़ा रही है। जैसे-जैसे समाजवादी पार्टी जीत की ओर अग्रसर हो रही है, सपा-बसपा गठबंधन की भी चर्चायें तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि उपचुनाव के लिये मायावती ने अखिलेश यादव का समर्थन किया था।

गोरखपुर और फुलपुर में समाजवादी पार्टी की बढ़त से उत्साहित पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अखिलेश-मायवती का ये गठबंधन 2019 में जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें

Impact: गोरखपुर में मतों की सूचना जारी नहीं करने पर निर्वाचन आयोग ने डीएम से मांगा जवाब

धर्मेंद्र यादव को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का काफी करीबी माना जाता है। इसलिये राजनीतिक गलियारों में उनके बयान को भी काफी अहम माना जा रहा है। धर्मेंद्र यादव ने उपचुनाव में सपा का समर्थन करने के लिये मायावती और बसपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन की कवायद करते हुए सांसद ने कहा कि वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सपा-बसपा गठबंधन जारी रखने का अनुरोध करेंगे।

उपचुनाव से पहले बसपा पदाधिकारियों ने जब सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया तो इसे सपा-बसपा गठबंधन के तौर पर देखा जाने लगा। तुरंत ही मायावती ने मीडिया में सपा-बसपा गठबंधन की खबरों खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं है। उनकी पार्टी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें

बिग ब्रेकिंग: फूलफुर-गोरखपुर में हार के करीब पहुंची भाजपा, तो योगी के इस मंत्री ने कह दी यह बात
Published on:
14 Mar 2018 03:19 pm
Also Read
View All