लखनऊ

UP Hindi Sansthan : भेजें अपनी कहानी, कविता या निबंध, हिंदी संस्थान देगा 7000 रुपए, 16 अगस्त अंतिम तारीख

Story Poem Essay writing Competition by UP Hindi Sansthan- यूपी हिंदी संस्थान ने कविता/कहानी/निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं, प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2021 है
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2021, 12:48 PM IST
story poem essay writing competition by up hindi sansthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Story Poem Essay writing Competition by UP Hindi Sansthan- अगर आपकी भी हिंदी लेखन में रुचि है। फिर देर मत कीजिए। उठाइए पेन। लिख डालिए। कहानी, कविता या निबंध। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान प्रदेश के युवाओं को लेखन का मौका दे रहा है। आवेदकों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरस्कृत रचनाकार को 7000 रुपए तक का ईनाम दिया जाएगा। कहानी और निबंध अधिकतम 2500 शब्दों में होने चाहिए। कविता के लिए शब्द-सीमा 500 है। हिंदी संस्थान ने कविता/कहानी/निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। जल्दी कीजिए। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2021 है।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के भेजे जाने वाले निबंध 'आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के कदम' विषय पर केंद्रित होना चाहिए। कहानी और कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केंद्रित होनी चाहिए। कविता/कहानी/निबंध ए4 साइज के पेपर पर कंम्प्यूटर से टाइप कर भेजी जानी चाहिए। ध्यान रहे कि पेपर के एक तरफ ही टाइपिंग हो। कविता/कहानी/निबंध लिखे पेज पर शीर्षक के अलावा कुछ नहीं लिखा होना चाहिए। ए4 साइज के अलग पेपर में कविता/कहानी/निबंध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए। प्रविष्टियों के साथ हाईस्कूल के प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी भी भेजनी अनिवार्य है।

प्रविष्टियां भेजने का पता
कविता/कहानी/निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां भेजने का पता- 'निदेशक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हिंदी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ- 226001' प्रविष्टि के लिफाफे पर कविता/कहानी/निबंध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रोत्साहन डॉ. अमिता दुबे से संपर्क करें। डॉ. अमिता दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सिर्फ यूपी के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

5 रचनाकारों के दिए जाएंगे पुरस्कार
कविता/कहानी/निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को 7000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार विजेता को 5000 रुपए और तृतीय पुरस्कार विजेता को 4000 रुपए दिये जाएंगे। दो रचनाकारों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 2000-2000 रुपए दिये जाएंगे। पूर्व में पुरस्कृत कविता/कहानी/निबंध स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

Updated on:
27 Jun 2021, 12:48 PM IST
Published on: