लखनऊ

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने दी पीएम मोदी को बधाई, कहा- मजबूत इच्छाशक्ति से बदले देश के हालात

PM Modi Record: PM नरेंद्र मोदी के भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले PM बनने पर UP के मंत्री सुरेश खन्ना ने उनकी जमकर तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने PM मोदी के 4399 दिनों के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियां गिना डाली।

2 min read
Jun 10, 2026
PM Modi breaks Nehru record, UP Minister Suresh Khanna, PM Modi Record, UP News
मंत्री सुरेश खन्ना बोले पीएम मोदी ने बदल दी देश की दिशा और दशा (फोटो- पत्रिका)

Suresh Khanna On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक और बड़ी उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐसे असाधारण काम किए हैं जो पहले बिल्कुल नामुमकिन लगते थे।

पूरे किए 4399 दिन

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद पर 4399 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 12 साल के इस शानदार कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की देखी है। इस दौरान देश के लोगों ने वह सब हासिल किया है, जिसकी पहले सिर्फ कल्पना की जाती थी। सुरेश खन्ना के मुताबिक जो काम दशकों से रुके हुए थे वे मोदी सरकार के मजबूत इरादों के कारण हकीकत बन गए हैं।

राम मंदिर और धारा 370 का किया जिक्र

सुरेश खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाना, पूरे देश में वन नेशन वन टैक्स यानी GST लागू करना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाना। यह कुछ ऐसे ऐतिहासिक फैसले हैं जिन्होंने देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी।

1952 से होने चाहिए थे यह काम

मंत्री सुरेश खन्ना अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि ये तमाम वो काम हैं जो साल 1952 से ही हो जाने चाहिए थे। लेकिन कभी किसी सरकार ने इतनी इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद ही ये बड़े और कड़े फैसले सफलतापूर्वक साकार हो सके हैं। मंत्री सुरेश खन्ना ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और उनके कड़े फैसलों के कारण ही आज भारत पूरी दुनिया में मजबूत और अलग पहचान बना रहा है।

तोड़ा 4398 दिनों का रिकॉर्ड

बता दें लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने वाले PM मोदी ने पंडित नेहरू के 4398 दिनों तक पद पर रहने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब नरेंद्र मोदी लगातार 12 साल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर देश भर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।