लखनऊ

Teacher’s Day 2024: उत्‍तराखंड के 19 शिक्षक सम्‍मानित, सीएम धामी ने पुरस्कार राशि को दोगुना करने की घोषणा की

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया।
3 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 10:13 PM IST
Teachers Day 2024 Uttarakhand government honored 19 teachers with Shailesh Matiyani State Educational Award CM Dhami announced doubling of the award amount

Teacher's Day 2024: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने देहरादून राजभवन में शिक्षकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने बेहतरीन काम करने वाले 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पुरस्कार पाने वाले वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसी दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा किया कि शैलेश मटियानी पुरस्कार के तहत मिलने वाली धनराशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, बल्कि समाज को नई दिशा देने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

शिक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है: उत्तराखंड के राज्यपाल

उत्तराखंड के राज्यपाल और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा, "आज हमें गर्व है कि उत्तराखंड ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शिक्षकों को सम्मानित किया है। यह कदम हमारे भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है राष्ट्र के विकास में, और आज हमने अपने शिक्षकों के योगदान को स्वीकार किया है। यह मान्यता भविष्य में सकारात्मक प्रभाव और परिणाम लाएगी।"

उत्तराखंड में शुरू हो गया भाजपा का सदस्यता अभियान

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की और कहा कि इसे प्रदेश के जिलों में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज और भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम सिंह धामी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान 4 सितंबर से प्रदेश के जिलों में भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगी। धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गए हैं।

हम जल्द ही उन क्षेत्रों में भी पहुंचेंगे, जहां अभी तक हमारी उपस्थिति नहीं थी: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद करता हूं। सोमवार को पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पार्टी के पहले सदस्य के रूप में सदस्यता ली और मंगलवार को मुझे प्रदेश में पार्टी के पहले सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कराई गई। हमारा सदस्यता अभियान मंगलवार से पूरे देश में प्रारंभ हो गया है। इसके अलावा, अगले कुछ दिनों में हमारे संगठन का भी विस्तार होगा, और हम उन क्षेत्रों में पहुंचेंगे जहां अभी तक हमारी उपस्थिति नहीं थी।”

Updated on:
5 Sep 2024, 10:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप