श्रद्धालु सरयू में स्नान और पूजन करके जल लेकर बाराबंकी के रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर, गोंडा के दुखहरण नाथ महादेव मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने सरयू घाट से लेकर मंदिरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के साथ ही तमाम स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस के साथ ही महिला पुलिस और सादे कपड़ों में पुलिस के जवान मुस्तैद है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा के जरिए कंट्रोल रूम से पूरे मेला की निगरानी की जा रही है।