लखनऊ

लखनऊ की सड़कों पर घूम रहा तेंदुआ, कई घायल पर वन विभाग की टीम के हाथ अब तक खाली

राजधानी लखनऊ की सड़कों पर तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। 24 दिसंबर की रात को पहली बार तेंदुए को देखा गया था जिसके बाद से अलग-अलग जगह पर तेंदुए को लोगों ने देखा है। अब तक 15 लोग तेंदुए के हमले से जख्मी हो चुके हैं वही तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गायत्रीपुरम के एक मकान में कूदकर पालतू कुत्ते को अपने साथ उठा ले गया।

2 min read
Dec 27, 2021

लखनऊ. शनिवार शाम से राजधानी लखनऊ की सड़कों पर तेंदुआ घूम रहा है जिसको लेकर लोगों में काफी दहशत है। रविवार शाम को तेंदुआ राजधानी लखनऊ के कल्याणपुर में देखा गया। जिसको पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जाल बिछाया लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में नाकामयाब रही, जाल में फंसने के बावजूद भी तेंदुआ मौके से फरार हो गया।

दहशत का माहौल

राजधानी लखनऊ की सड़कों पर तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। 24 दिसंबर की रात को पहली बार तेंदुए को देखा गया था जिसके बाद से अलग-अलग जगह पर तेंदुए को लोगों ने देखा है। अब तक 15 लोग तेंदुए के हमले से जख्मी हो चुके हैं वही तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गायत्रीपुरम के एक मकान में कूदकर पालतू कुत्ते को अपने साथ उठा ले गया।

टीम को पकड़ने में नहीं मिला कामियाबी

तेंदुए की राजधानी लखनऊ में होने की पुष्टि हो चुकी है और इसको लेकर कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में नाकामयाब रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जाल को लगाया गया है जल्द ही तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया जाए।

अधिकारियों ने क्या कहा

डीएफओ डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हमारी टीमें सक्रिय हैं हमें तेंदुए की लोकेशन कल्याणपुर में मिली है यहां टीमों को मौजूद किया है। शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर जंगल है वहीं गोमती नदी के होने के चलते कई बार जंगली जानवर शहर की ओर आ जाते हैं हमारा प्रयास है कि हम तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ दे या फिर उसको रिसक्यू कर लें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी लखनऊ की सड़कों पर घूम रहे तेंदुए के हैं हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत तरह के वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जो फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों के लिए सरदर्द बने हुए हैं। ‌

15 लोग हो चुके हैं घायल

तेंदुआ अब तक 15 लोगों पर हमला कर चुका है जिसमें आदिल नगर निवासी राम सिंह यादव और उनकी पत्नी मंजू शामिल हैं। तेंदुए के हमले के बाद दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह दोनों पति पत्नी साथ में जा रहे थे इसी बीच तेंदुए ने हमला कर पत्नी मंजू के दाहिने हाथ पर पंजा मारा। शोर मचाने पर जब भीड़ इकट्ठा हुई तो तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुआ अब तक कुल 15 लोगों को घायल कर चुका है।

Published on:
27 Dec 2021 12:10 pm
Also Read
View All