लखनऊ

Bigg Boss से चमकी इन भोजपुरी कलाकारों की किस्मत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो रवि किशन, मनोज तिवारी से लेकर संभावना सेठ समेत कई लोग हिस्सा ले चुके हैं।

2 min read
Aug 11, 2021
bigg_boss_bhojpuri.jpg

लखनऊ. मशहूर रियलटी शो बिग बॉस को बहुत से लोग पसंद करते हैं तो वहीं बहुत से लोग ना पंसद भी करते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो इस शो को नजरअंदाज कर पाता होगा। यह शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में रहता है। इस शो को हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं। इस शो में जो भी कंटेस्टेंट बनकर आता है उसे बहुत ही ज्यादा पॉपुलैरिटी मिलती है।

कई भोजपुरी कलाकार ले चुके हैं हिस्सा

इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स का सेलेक्शन करते समय अलग-अलग फील्ड, जेंडर और क्लास के लोगों को सलेक्ट करने की कोशिश की जाती है। कोई पॉलिटिक्स से आता है तो कोई सिनेमा से, कोई टीवी से तो कोई भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से। यहां आने वाला हर कंटेस्टेंट्स खास हो जाता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो रवि किशन, मनोज तिवारी से लेकर संभावना सेठ समेत कई लोग हिस्सा ले चुके हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं इस बार कंटेस्टेंट

इस बार बिग बॉस डिजिटल अवतार लिया है और इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। यह शो सिंतबर में टीवी पर आएगा, जहां सलमान खान ही होस्ट करेंगे। बिग बॉस ओटीटी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कंटेस्टेंट हैं। अक्षरा सिंह और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में थे।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss के घर पहुंची भोजपुरी फिल्मों की 'आइटम बम'

खास अंदाज में हुई थी एंट्री

अक्षरा सिंह के बिग बॉस में एंट्री बेहद ही खास अंदाज में हुई। उनका जो प्रोमो रिलीज हुआ है, उसमें वो ये कहती हुई नजर आ रही हैं, 'जो लोग हमारे भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब कर देते हैं उन सब का लबर-लबर बंद कर देंगे। वैसे तो हम जबरदस्ती का रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यहां जरूरत पड़ी ना तो हमको एक्शन भी बराबर करने आता है।'

बिग बॉस से मिलती है और ज्यादा पॉपुलैरिटी

बिग बॉस में आने से कई भोजपुरी कलाकारों की किश्मत चमकी है। इस शो जिन कलाकारों को और ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है उसमे संभावना सेठ, मनोज तिवारी, श्वेता तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, मोनालिसा हैं। हालांकि अब अक्षरा सिंह पहुंची हैं बिग बॉस के घर तो माना जा रहा है कि अक्षरा को भी पहले से और ज्यादा पॉपुलैरिटी इस शो के जरिए मिलेगी।

Updated on:
11 Aug 2021 09:27 pm
Published on:
11 Aug 2021 09:26 pm
Also Read
View All
समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट के संकेत! रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी चिट्ठी, घोटाले की जांच तेज होते ही मचा हड़कंप

मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?