लखनऊ

युवती के पीछे पड़ा हुआ है नाग:15 दिन में दो बार डंसा, अब सपने में डरा रहा

mysterious incident:एक सांप रहस्यमयी तरीके से एक लड़की के पीछे पड़ा हुआ है। पिछले 15 दिन के भीतर वह नाग उस लड़की को दो बार डंस चुका है। लंबे समय से वह नाग उस लड़की और उसकी मां के स्वप्न में भी आ रहा है। ये रहस्यमयी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चाओं को विषय बनी हुई है।

2 min read
Sep 24, 2024
उत्तराखंड में एक सांप एक लड़की के पीछे पड़ा हुआ है

mysterious incident:एक सांप रहस्यमयी तरीके से एक लड़की के पीछे पड़ा हुआ है। यह अजीबोगरीब घटना उत्तराखंड के विकास नगर के धूमनगर गांव की है। इस गांव की एक लड़की के पीछे एक नाग पड़ा हुआ है। युवती की मां सुनीता देवी के मुताबिक उनकी लड़की को वह नाग पखवाड़े के भीतर दो बार डंस चुका है। सुनीता के मुताबिक वह नाग उनके और उनकी बेटी के सपने में लंबे समय से आ रहा है। उस नाग ने 13 अगस्त को उनकी बेटी को डंस लिया था, जिससे उसकी जान पर बन आई थी। उस नाग ने 15 दिन बाद दोबारा उनकी बेटी को डंस लिया तो परिजन हैरत में पड़ गए। बड़ी मुश्किल से अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती की जान बचाई।

सपने में आकर नाग ने डराया

युवती को 15 दिन में सांप के दो बार डंसने का मामला सामने आने से लोग हैरत में पड़े हुए हैं। सुनीता देवी के मुताबिक उनकी बेटी को डंसने वाला सांप उन्हें कई बार सपने में आ चुका है। सुनीता के मुताबिक उस सांप ने उनके सपने में आकर उनकी बेटी की जान लेने की बात भी उनसे कही है। इससे उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

मंगल के दिन हो रहे नाग के हमले

सुनीता देवी के मुताबिक उनकी बेटी को दो 15 दिन में दो बार सांप डंस चुका है। उनके मुताबिक वह सांप मंगलवार को ही उनकी बेटी पर हमला करता है। जिस दिन पहली बार उस सांप ने उनकी बेटी को डंसा वह मंगलवार था। दूसरी बार भी मंगलवार को ही सांप ने उनकी बेटी को डंसा है। इसके चलते मंगलवार आते ही इस परिवार में भय का माहौल पैदा हो रहा है। उन्हें लगता है कि सांप मंगलवार को उनकी बेटी को फिर डंस लेगा। इसके चलते उनकी बेटी का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

वन विभाग ने पकड़ा सांप

सांप द्वारा 15 दिन के भीतर दो दिन में एक युवती पर हमले का मामला सामने आने से वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। बीते सोमवार को भी सांप एक बार फिर युवती के पीछे दौड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ दिया। लेकिन परिवार सांप के वापस लौट आने को लेकर दहशत में है। इस परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

Updated on:
24 Sept 2024 04:52 pm
Published on:
24 Sept 2024 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर