लखनऊ

यूपी में 17 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में 17 पीसीएस अफसरों के आज तबादले हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2017, 3:15 PM IST
pcs transfers
रायपुर के 11 थाना प्रभारी बदले गए, मो. कलीम खान बने पुरानी बस्ती थाना प्रभारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 17 पीसीएस अफसरों के आज तबादले हुए हैं। वर्तमान में मुरादाबाद में एसडीएम के पद पर तैनात माया शंकर यादव को लखीमपुर खीरी में एसडीएम बनाया गया है। गजेंद्र कुमार को रामपुर के एसडीएम पद से हटाकर गोरखपुर जनपद इसी पद पर भेजा गया है। एसडीएम अमरोहा संजीव कुमार यादव का तबादला देवरिया जनपद के लिए किया गया है। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं, उनमे से कई ऐसे हैं जो लम्बे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे।

ज्ञान प्रकाश यादव मेरठ से गाजीपुर

एसडीएम मेरठ ज्ञान प्रकाश यादव को गाजीपुर में एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई है। एसडीएम बुलंदशहर सुभाष चंद्र यादव अब चित्रकूट भेजे गए हैं। विजय प्रकाश तिवारी एसडीएम शामली से एसडीएम जौनपुर बनाये गए हैं। एसडीएम अमिताभ यादव को हाथरस से हटाकर मेरठ भेजा गया है। कपिलदेव यादव को कासगंज से हटाकर मुरादाबाद में एसडीएम बनाया गया है। हरिराम द्वितीय को बदायूं से अम्बेडकर नगर भेजा गया है।

सिफ्सा जीएम अरुण कुमार होंगे एडीएम वाराणसी

एसडीएम सुखवीर सिंह को लखीमपुर खीरी से अमरोहा भेजा गया है। उन्नाव से एसडीएम इन्द्रसेन यादव को हाथरस भेजा गया है। अम्बेडकर नगर से एसडीएम राकेश कुमार को रामपुर भेजा गया है। एसडीएम विनोद कुमार सिंह को गोंडा से शामली भेजा गया है। गाजीपुर के एसडीएम शिव प्रसाद को मैनपुरी भेजा गया है। कृपा शंकर पांडेय को जौनपुर से कासगंज का एसडीएम बनाया गया है। चित्रकूट से नरेंद्र बहादुर सिंह को गोरखपुर में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बनाया गया है। सिफ्सा के महाप्रबंधक अरुण कुमार द्वितीय को वाराणसी में एडीएम कानून व्यवस्था और प्रोटोकॉल के पद पर तैनाती दी गयी है।

Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल