उन्नाव. लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कार्पियो व इंडिगो कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा चौराहे के पास की है। बताया जा रहा है कि इंडिगो और स्कार्पियो की टक्कर में विनीता दास, लीजा दास और नरेंद्र सिंह की मौत हुई है जबकि हेनरी दास और शेरिल गंभीर रुप से घायल हो गए।