लखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 ASP समेत कई DM बदले, जानें किसे कहाँ मिली पोस्टिंग

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी समेत कई अधिकारियों का तबादला किया।

2 min read
Apr 20, 2026
CM Yogi| Image - X/@myogioffice

UP Transfer News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए। इन तबादलों में जिलाधिकारी, एडिशनल एसपी, कमिश्नर और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

एडिशनल एसपी के तबादले

योगी सरकार ने प्रदेश के 44 एडिशनल एसपी का तबादला कर दिया है। इनमें से 33 अधिकारी हाल ही में डिप्टी एसपी से प्रमोशन पाकर एडिशनल एसपी बने थे। यह बदलाव पुलिस प्रशासन को नई दिशा देने के लिए किया गया है।

नए जिलाधिकारी नियुक्त

सरकार ने कई जिलों के डीएम (जिलाधिकारी) बदल दिए हैं। मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:-

  • विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम बनाया गया है।
  • सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया।
  • विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया।
  • आलोक यादव को शामली का डीएम बनाया गया।
  • शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया।
  • नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गया।
  • अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम बनाया गया।
  • सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम बनाया गया।
  • निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया।
  • घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम बनाया गया।
  • अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया।
  • डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया गया।
  • बृजेश कुमार को औरैया का डीएम बनाया गया।
  • मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया।
  • अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया।

ऊर्जा और अन्य विभागों के तबादले

  • नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया।
  • श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया।
  • आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया।
  • किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा का पद दिया गया।

कमिश्नर और उच्च पदों पर बदलाव

  • दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया।
  • शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग बनाया गया।
  • आलोक कुमार द्वितीय को एमएसएमई विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
  • रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत बनाया गया।
  • मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन और निदेशक पर्यटन बनाया गया।
  • अश्वनी कुमार पांडे को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया।
  • हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया।
  • अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाया गया।

मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के तबादले

सरकार ने कई मुख्य विकास अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें झांसी, हापुड़, बहराइच, बदायूं, अमेठी आदि जिलों के सीडीओ शामिल हैं। जुनैद अहमद, हिमांशु गौतम, मुकेश चंद्र, केशव कुमार, श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू और रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड को नए पदों पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

अतीक के शूटर ने बहन के साथ रचा था प्लान, प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में खुलासा, चाय पीने निकला था अशरफ का गनर
Published on:
20 Apr 2026 07:12 am
Also Read
View All