लखनऊ

दारू पीकर होटल में लड़कियों ने किया ड्रामा, Hotel मालिक के साथ पुलिस भी परेशान

Viral News: नोएडा स्थित एक होटल में दो युवतियों ने नशे के बाद जमकर हंगामा किया। पहले पार्टी एक साथ सबने मिलकर पाटी की। इसके बाद जब झगड़ा हुआ तो दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2022, 5:36 PM IST
Two Youth Girl Creating Scene After taking Alcohol in Hotel
Two Youth Girl Creating Scene After taking Alcohol in Hotel

अक्सर फिल्मों में नशे के बाद महिलाओं-पुरुषों का हाई वोल्डेज ड्रामा देखा होगा। ऐसा ही एक सीन बीती रात नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक होटल में देखने को मिला। जहां नशे में धुत दो युवतियों ने जमकर हंगामा किया। युवतियों का आरोप था कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर होटल में बुलाया गया और उनके साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल की तो युवतियों के हाई वोल्टेज ड्रामे का खुलासा हुआ।

नोएडा फेस-3 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवतियों की शिकायत दर्ज करने बाद जब घटना की जांच की तो ममाले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां अपनी मर्जी से पुरुष मित्रों के साथ होटल में पार्टी करने आई थीं। यहां पर खाना खाने के बाद आपस में झगड़ा हो गया। युवक-युवतियां आपस में परिचित थे। दुष्कर्म या छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कोतवाली में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता करा दिया। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

नौकरी नाम पर ठगी करने वाले को दबोचा

नोएडा के ही सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में वांछित मास्टरमाइंड को बृहस्पतिवार को लेबर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान बुलंदशहर निवासी हरीश के रूप में हुई है। गिरोह में शामिल एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले महिला आरोपित एकता पांडेय फरार है। एसीपी नोएडा रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बीते वर्ष 9 फरवरी को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के बदमाश दिल्ली निवासी राजेश को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से 14 की-पैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, पांच कंप्यूटर बरामद हुए थे। फरार चल रही आरोपित के तलाश में पुलिस जुटी है।

Updated on:
22 Apr 2022, 5:36 PM IST
Published on: