लखनऊ

गृहमंत्री बनना कभी नहीं था राजनाथ सिंह का सपना, वह हासिल करना चाहते थे यह पद

राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा...
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 2:40 PM IST
rajnath singh
गृहमंत्री बनना कभी नहीं था राजनाथ सिंह का सपना, वह हासिल करना चाहते थे ये पद

लखनऊ. राजनाथ सिंह आज देश के गृहमंत्री हैं। करीब चार दशक लंबे राजनीतिक करियर में कई बार उन्हें मंत्री बनने का गौरव हासिल हूआ। वर्ष 2012 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उनका नाम बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर लिया जा रहा था। आज वह खुद केंद्रीय मंत्री हैं, जबकि उनके बेटे पंकज सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं, वह नोएडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता होगा कि राजनाथ सिंह कभी राजनीति में नहीं आना चाहते थे, उनका सपना कुछ और ही था।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को राजधानी लखनऊ के एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच दिल खोलकर बात की। कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि उनका सपना था कि वह यूपीपीएससी की परीक्षा पास करें और आईएएस या आईपीएस बनकर देश की सेवा करें। इसके लिये वह जमकर तैयारी भी कर रहे थे।

पैर फिसला और राजनीति में आ गया
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मेरे कई मित्र यूपीपीएसी की परीक्षा पास कर गये, लेकिन अचानक मेरा पैर फिसला और न चाहते हुए भी मैं राजनीति में आ गया। जबकि मैंने कभी राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचा था। राजनाथ सिंह का खुलासा सुनकर लोग स्तब्ध रह गये। इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह, मिश्रिख सांसद अंजूबाला और मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजदू थे।

छात्रों को बताये सफलता के सूत्र
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद लोगों को 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' को लेकर जागृत किया। कहा कि आज के समाज में नर व नारी का संतुलन बनाये रखने के लिये बेटियों को बचाना और बेटियों को पढ़ाना बहुत जरूरी है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने जहां छात्रों को सफलता के सूत्र बताये, वहीं उनके तमाम सवालों के जवाब भी दिये।

Updated on:
26 Sep 2018, 2:40 PM IST
Published on: