लखनऊ

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के तेवर हुए तीखे कहा, विधायकों के मोबाइल फोन जब्त करें मार्शल, जानें वजह

Satish Mahana Said शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही चल रही थी। अचानक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के तेवर तीखे हो गए। और उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने का निर्देश दे दिया।

2 min read
May 27, 2022
Budget Session UP Assembly Speaker Satish Mahana

उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र का आज पांचवां दिन है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही चल रही थी। अचानक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के तेवर तीखे हो गए। और उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने का निर्देश दे दिया। इस निर्देश के बाद विधायकों में खलबली मच गई है। सब आश्चर्य चकित हो गए कि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यह निर्देश क्यों जारी किया। पर जब उन सभी यह पता चला तो सभी बेहद शर्मिंदा हुए।

सतीश महाना नाराज

उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र 23 मई से चल रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण और उस पर चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सेल्फी लेने लगे। गंभीर विषय पर चर्चा में विधायकों की इन हरकतों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताई।

चीफ मार्शल को आदेश

विधायक सेल्फी लेने के साथ ही हंगामा की फोटो खींचने में व्यस्त हो गए तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए विधायकों के विधानभवन के मंडप में सेल्फी लेने पर रोक लगाने के साथ ही चीफ मार्शल को आदेश दिया कि नियम तोड़ने पर किसी का भी मोबाइल फोन जब्त करने में संकोच न करें।

विधानसभा में नई परंपरा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं आज से इस सदन में एक नई स्वस्थ परंपरा को शुरू करना चाहता हूं। जिस दिन विधानसभा चल रही होगी, उस दिन जिस भी माननीय सदस्य का जन्मदिन है, उस दिन सभी सदस्य उस सदस्य को बधाई देंगे। सत्र अवधि में अगर शनिवार या रविवार होगा तो उस कार्यवाही को आगे जोड़ लेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच के रामनरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है। हम उन्हें बधाई देते है। अग्निहोत्री जी का जन्म मैनपुरी में हुआ है।

Published on:
27 May 2022 02:57 pm
Also Read
View All