लखनऊ

लखनऊ के ये 33 बिल्डर हैं डिफाल्टर, बिना जानकारी के न खरीदें मकान और प्लाट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगर आप आशियाना बनाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए

less than 1 minute read
Feb 09, 2021
photo_2021-02-09_12-24-10.jpg
आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आवास विकास से बिना जानकारी लिए इन बिल्डर्स की योजनाओं में संपत्ति नहीं खरीदें

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आवास विकास परिषद ने लखनऊ के 33 बिल्डरों को डिफाल्टर घोषित किया है। इनके पास आवास विकास का 360.55 करोड़ रुपए फंस गया है। पूर्व में आवास विकास इन सभी को कई बार नोटिस जारी कर चुका है, अब इनके खिलाफ आरसी (वसूली प्रमाण पत्र) जारी करेगा। ऐसे में अगर आप राजधानी में प्लाट या मकान खरीदने जा रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी कर लें। साथ ही यह भी जान लें जिस बिल्डर्स से आप बात कर रहे हैं तो कहीं वह डिफाल्टर तो नहीं है।

आवास विकास परिषद ने जिन 33 बिल्डर्स को नोटिस जारी किया था, इन्हें परिषद ने अपनी वृंदावन योजना में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी डीलरों व बिल्डरों को नीलामी से प्लॉट बेचे हैं। कई नोटिसों के बावजूद अब यह आवास विकास को बकाया पैसा नहीं दे रहे हैं। विभाग इन सभी के लिए आरसी जारी करने की तैयारी में है।

नहीं तो होगी मुश्किल
आवास विकास ने इन बिल्डर्स के बारे में लोगों को आगाह किया है। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आवास विकास से बिना जानकारी लिए इन बिल्डर्स की योजनाओं में संपत्ति नहीं खरीदें। अगर इनसे संपत्ति खरीद ली तो आगे आपको दिक्कत हो सकती है। इनमें रहने वाले लोगों से भी भू राजस्व के बकाये की तरह वसूली की जाएगी। लखनऊ के 33 बिल्डर्स कौन हैं, जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है। यह जानने के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद कार्यालय से संपर्क करें।

Updated on:
09 Feb 2021 12:53 pm
Published on:
09 Feb 2021 12:39 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो