लखनऊ

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों से निकल रहे नोट, छात्रा ने लिखा गुरुजी तीन बार टूट चुकी है शादी, पास कर दीजिए

UP Board Update: यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। कॉपियों नोट के साथ साथ पास करने की चिट्ठे भी लिखे गए।  
2 min read
• •
Updated: 5 May 2022, 5:21 PM IST
UP Board 10 -12 Students Written Appeal for pass exam in Copies
UP Board 10 -12 Students Written Appeal for pass exam in Copies

उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की कापियों की मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन के दौरान कापियों में अजीब-गरीब बातें और नोट सामने आ रहे हैं। इनमें से कुछ छात्रों ने पास करने के लिए कॉपियों में नोट लगा दिए तो किसी ने बीमारी का हवाला दिया। एक छात्रा ने लिखा कि गुरुजी प्लीज पास कर दीजिए, हाईस्कूल न होने की वजह तीन बार शादी टूट चुकी। मूल्यांकन के दौरान सामने आई इन बातों के शिक्षकों ने खुलासा किया।

मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कर रहे शिक्षक ने बताया कि उत्तर पुस्तिका में छात्रों एक से बढ़ एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ को मामले में दया भी आयी, लेकिन उत्तर पुस्तिका देखकर कोई ज्यादा कुछ नहीं बोला। हालांकि शिक्षक ने उत्तर पुस्तिका में दिए गए उत्तरों के आधार पर ही अंक दिए। उत्तर पुस्तिका में लिखा मेरे माता-पिता अपाहिज हैं, उनकी सहायता और देखभाल की जिम्मेदारी मेरी है, इसलिए मुझे पास कर दीजिए, जिससे मैं उनका सहारा बन सकूं। इसी तरह की कई अपील मिली।

कॉपियों के बीच में मिले नोट

शिक्षिका अपर्णा शुक्ला बताती हैं कि मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं से नोट भी निकलनेलगे हैं। अभी तक कई केंद्रों में 100, 200 और 500 के नोट उत्तर पुस्तिका से निकले, किसी ने टेप से तो किसी ने धागे से नोट को उत्तर पुस्तिका में बांधा था। साथ ही उन्होंने गुरुजी से पास करने की गुहार लगाई।

शादी के लिए हाईस्कूल पास होना जरूरी

राजरीय स्कूल की एक छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका पर लिखा कि गुरुजी मेरी शादी तीन बार टूट चुकी है। बड़ी मुश्किल से परिवार ने एक जगह रिश्ता तय किया है, लेकिन लड़के ने शर्त रखी है कि हाईस्कूल पास होने पर ही वह शादी करेगा। मेरी शादी को लेकर माता-पिता परेशान है। कृपया पास कर दीजिए। मेरी जिंदगी बन जाएगी। ऐसे ही कई शिकायतें आई हैं।

Updated on:
5 May 2022, 5:21 PM IST
Published on: