लखनऊ

UP Board 10th 12th Result 2022 Kab Aayega: कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट

UP Board 10th 12th Result Date, UP Board result on upmsp.edu.in, upresults.nic.in: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड 2022 के नतीजों को लेकर 9 जून के ऐलान कर सकता है। जानिए किन आधिकारिक वेबसाइट से आप इनको देख सकते हैं।

2 min read
Jun 06, 2022

UP Board result on upmsp.edu.in, upresults.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। अब तक ताजा अपडेट के अनुसार 9 जून को ऐलान हो सकता है। प्रदेश भर के 10वीं और 12वीं करीब 47 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। मूल्‍यांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी। अधिकारियों के अनुसार अब नंबर अपलोडिंग का कार्य भी लगभग खत्‍म हो चुका है। इस समय यूपी बोर्ड रिजल्‍ट जारी करने की की तैयारियों का अंतिम रूप देने में लगा है। छात्रों को उम्‍मीद है कि बोर्ड जल्‍द ही रिजल्‍ट की तारीख का ऐलान करेगा। इस बीच एक लेटेस्‍ट अपडेट भी सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक UPMSP जून के दूसरे सप्‍ताह तक रिजल्‍ट जारी कर सकता है। आधिकारिक घोषणा के लिए बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखना होगा। इस बार रिजल्ट जारी के तरीकों में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

अपना 10वीं और 12वीं का परिणाम देखने के लिए यूपी बोर्ड रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर 'UPMSP UP Board Result' लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि भरें। विवरण जमा करें। ऐसा करते ही परिणाम स्‍क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time अब मैसेज के जरिए भी देख सकते हैं। परीक्षा में लगभग 47 लाख से अधिक छात्रों को यूपी बोर्ड परिणाम 2022 का इंतजार है। बोर्ड की ओर से एक बार रिजल्‍ट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षार्थी संदेश के जरिए भी परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्‍हें अपने मोबाइल पर एसएमएस – UP 10 या 12 और रोल नंबर लिख‍कर इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा। साथ ही छात्रों की मेल पर भी परिणाम जारी हो सकता है।

Published on:
06 Jun 2022 12:00 pm
Also Read
View All