लखनऊ

UP Board Exam 2021 : 10वीं के एग्जाम रद्द, 29.94 लाख स्टूडेंट होंगे प्रमोट, 100 साल के इतिहास में पहली बार 100% रिजल्ट

UP Board 10th Exam 2021 Cancelled: वर्ष 2020-21 के लिए हाईस्कूल में पंजीकृत सभी 29.94 लाख छात्र-छात्राएं कक्षा 11 में होंगे प्रमोट, 9वीं के परीक्षाफल के आधार पर दिया जाएगा ग्रेड
2 min read
• •
Updated: 22 May 2021, 5:06 PM IST
UP Board 10th Exam 2021 Cancelled
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं के नौवीं कक्षा के अंक मांगे गए हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Board 10th Exam 2021 Cancelled. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं की परीक्षा (UP Board 10th Exam 2021) निरस्त कर दी गई है। अब वर्ष 2020-21 के लिए हाईस्कूल में पंजीकृत सभी 29.94 लाख छात्र-छात्राएं कक्षा 11 में प्रोन्नत होंगे। नौंवी परीक्षाफल के आधार पर ग्रेड दिया जाएगा। ऐसा पहली बार है जब यूपी बोर्ड की 10वीं में 100 फीसदी छात्र सफल होंगे। अब तक हाईस्कूल की परीक्षा का सफलता प्रतिशत अधिकतम 87.66 फीसद तक रहा है। हालांकि, अभी 12वीं की परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 12वीं की परीक्षाओं को लेकर टाइम-टेबल जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में 8 मई से बोर्ड परीक्षाएं होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शेड्यूल आगे बढ़ा दिया गया था।

विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा विद्यालयों से सभी छात्र-छात्राओं के नौवीं कक्षा के अंक मांगे गए हैं। इस संदर्भ में यूपी बोर्ड सचिव ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से शैक्षिक सत्र 2020-21 में माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल की जानकारी मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में कहा है कि 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार फरवरी 2021 के तीसरे एवं चतुर्थ सप्ताह में निर्धारित थीं। इन परीक्षाओं के बारे में बोर्ड सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से जानकारी मांगी है।

वेबसाइट पर अपलोड हो रहे अंक
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते सीबीएसई सहित देश भर के कई शिक्षा बोर्ड पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा रद कर चुके हैं। अब यूपी बोर्ड ने भी 10वीं की परीक्षा रद कर दी गई है। बीते दिनों ही यूपी बोर्ड द्वारा विद्यालयों को 24 मई तक विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद से यूपी बोर्ड प्रशासन की वेबसाइट पर 9वीं कक्षा के विषयवार अंक अपलोड होने शुरू हो गए हैं। बीते दिनों प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा में कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 20 मई 2021 के बाद फैसला किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : घर में बैठे-बैठे बोर हो गए बच्चे, बीत रहीं गर्मियां नहीं मिल रहीं नई किताबें

Updated on:
22 May 2021, 5:06 PM IST
Published on: