लखनऊ

UP Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट, लखनऊ की बेटियों का जलवा कायम

यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 में लखनऊ की अदरिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने टॉप-10 में जगह बनाई, 96.17% अंक हासिल कर बेटियों ने शहर का नाम रोशन किया।

less than 1 minute read
Apr 23, 2026
टॉप-10 में लखनऊ के दो स्टूडेंट (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)
टॉप-10 में लखनऊ के दो स्टूडेंट (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

UP Board 10th-12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित हाईस्कूल परिणाम 2026 में राजधानी लखनऊ की बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में लखनऊ के दो छात्र-छात्राओं ने जगह बनाकर शहर का मान बढ़ाया है।

टॉप-10 में लखनऊ के दो स्टूडेंट

हाईस्कूल के टॉप-10 मेरिट लिस्ट में लखनऊ की अदरिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई है। दोनों छात्राओं ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर में खुशी की लहर है।

LPS राजाजीपुरम का बढ़ा गौरव

दोनों छात्राएं LPS (लखनऊ पब्लिक स्कूल), राजाजीपुरम ब्रांच की छात्राएं हैं। एक ही स्कूल की दो छात्राओं का टॉप-10 में आना संस्था की शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाता है।स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

जश्न का माहौल

रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल और घरों में जश्न का माहौल बन गया। मिठाइयां बांटी गईं,शिक्षकों और अभिभावकों ने बधाई दी। छात्रों को सम्मानित किया गया। हर तरफ गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।

बेटियों ने फिर मारी बाजी

इस साल के रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है। अदरिजा और आरोही की सफलता इस बात का प्रमाण है कि लखनऊ की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

सफलता का मंत्र

टॉपर्स का कहना है कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, टाइम मैनेजमेंट और सेल्फ-स्टडी पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया से दूरी और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना उनकी सफलता की कुंजी रहा।