लखनऊ

UP Budget 2026: योगी सरकार 2.O के आखिरी बड़े बजट से पहले विपक्ष का हंगामा, विधानसभा परिसर में पोस्टर लेकर पहुंचे

UP Budget 2026: योगी सरकार 2.O का आखिरी बड़ा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में पेश कर रहे हैं। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। वहीं बजट से पहले विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
less than 1 minute read
Feb 11, 2026
up budget 2026 Opposition uproar ahead of yogi government 2 point o last big budget
योगी सरकार 2.O के आखिरी बड़े बजट से पहले विपक्ष का हंगामा

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। बजट से पहले लखनऊ विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। सपा विधायक हाथों तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे। बजट के विरोध में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन किया।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का 10वां बजट

बता दें कि यह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का 10वां बजट है। साथ ही, यह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 2022 में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद चौथा सबसे बड़ा बजट है। सुरेश खन्ना लगातार छठी बार यूपी विधानसभा में बजट पेश करने वाले प्रदेश के पहले वित्त मंत्री बन गए हैं।

क्या बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''जनता की उम्मीदों पर गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, अन्नदाताओं को सामर्थ्यवान और विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज का यह बजट ऐतिहासिक होगा, महत्वपूर्ण होगा। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा… विपक्ष सत्ता वियोग में विचलित है… 2027 तो बहुत निकट है लेकिन 2047 तक भी न उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और न देश में कांग्रेस आएगी…"

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह क्या बोले

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, '' आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है, भाजपा समर्पण दिवस के रूप में यह दिन मनाती है… पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानव दर्शन, अंत्योदय की सोच के तहत गरीबों की सेवा करती है। आने वाला बजट ऐतिहासिक होगा, गरीब के लिए, गांव के लिए होगा। आदिवासी, गरीब, पढ़े-लिखे लोगों, सभी के लिए होगा