लखनऊ

UP Budget 2026: आम आदमी, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बजट में क्या? 10 बातें जानना बेहद जरूरी

UP Budget 2026: आम आदमी, युवाओं, किसानों और महिलाओं को यूपी बजट में क्या मिला? बजट से जेब पर कितना असर पड़ने वाला है। 10 बातें जिन्हें जानना बेहद जरूरी।

2 min read
Feb 11, 2026
UP Budget 2026 Live Updates: 10 बातें जानना बेहद जरूरी

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश बजट 2026 वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। बजट में आम आदमी से लेकर युवाओं और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

ये भी पढ़ें

UP Budget 2026: बाबा का ‘बुलडोजर बजट’! योगी सरकार 2.O के आखिरी बड़े बजट में 5 बड़े ऐलान

UP Budget 2026 in Hindi: यूपी सरकार के बजट में किसानों के लिए क्या?

यूपी सरकार के बजट में किसानों को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गन्ना किसानों से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक 3,04,321 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। यह राशि पिछली 22 वर्षों में हुए कुल गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रुपये की तुलना में 90,802 करोड़ रुपये अधिक है।

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पेराई सत्र 2025–26 के लिए गन्ना मूल्य की दरों में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान मिलेगा, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Uttar Pradesh Budget 2026 in Hindi: यूपी सरकार के बजट में महिलाओं के लिए क्या?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने नए बजट 2026–27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा की कि प्रदेश में महिलाओं के लिए विशेष कौशल संवर्धन (स्किल डेवलपमेंट) और समर्पित जॉब प्लेसमेंट केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र महिलाओं को बाजार की मांग के अनुरूप तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, साथ ही उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सेतु की भूमिका निभाएंगे।

Lucknow News in Hindi: यूपी सरकार के बजट में युवाओं के लिए क्या?

सरकार का फोकस रोजगार सृजन और युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर साफ तौर पर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष के दौरान 40 लाख युवाओं को टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और यह घटकर लगभग 2.24 फीसदी रह गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार निवेशकों को आकर्षित करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में नियमित रूप से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से प्रदेश में करीब 10 लाख नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है, जिससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इसके लिए युवाओं को 40 लाख टेबलेट बांटे जाएंगे।

यूपी सरकार के बजट में आम आदमी के लिए क्या?

यूपी में दवाईयां सस्ती होंगी

स्कूटी के लिए लड़कियों को 400 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए अलग प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे।

यूपी में लेबर अड्डों का निर्माण कराया जाएगा।

AI योजनाओं के लिए 225 करोड़।

जेवर एयरपोर्ट के लिए 5 करोड़ का रनवे का ऐलान।

लड़कियों को शादी के लिए 1 लाख मिलेंगे।

फलाइ वोर के लिए 1500 करोड़।

सड़क परियोजनाओं के लिए 34 हजार करोड़।

यूपी IT हब बनेगा।

ये भी पढ़ें

UP Budget 2026: योगी सरकार 2.O के आखिरी बड़े बजट से पहले विपक्ष का हंगामा, विधानसभा परिसर में पोस्टर लेकर पहुंचे

Also Read
View All

अगली खबर