लखनऊ

UP Corona : 24 घंटों में 33574 नये केस, अब तक 11414 कोरोना संक्रमितों की मौत

UP Corona Update- उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 26719 कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज

less than 1 minute read
Apr 26, 2021
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Corona Update. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की स्थिति भयावह बनी हुई है। लगातार संक्रमितों का 30 हजार की संख्या पार कर जा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 33574 के नये केस मिले। हालांकि, इस दौरान 26719 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। एक दिन में 249 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11414 पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर तीन लाख के पार जा पहुंचे हैं वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 8,04,563 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि रविवार को प्रदेश में 1,86,346 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 33574 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक यूपी में कुल 3,99,57,293 सैंपल की जांच की गई है।

यूपी में एक करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका कोरोना का टीका
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में कुल 97,83,416 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इनमें से 20,00,464 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। कुल मिलाकर यूपी में अब तक 1,17,83,880 डोज लगाई गई है।

Published on:
26 Apr 2021 07:06 pm
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा