
गोंडा जिले की कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के चकरौत गांव में एक ही घर में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गोंडा. उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से स्थिति और भयावह होती जा रही है। हर दिन संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। गोंडा जिले की कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के चकरौत गांव में एक ही घर में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 22 वर्षीय युवक सौरभ श्रीवास्तव भी शामिल है। एक सप्ताह के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों मंडी समिति में बाबू हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। फिर उनकी 75 वषीर्य मां सरला श्रीवास्तव और पत्नी मोतीलाल श्रीवास्तव की भी मौत हो गई। हफ्ते भर में हनुमान प्रसाद के 46 वर्षीय भाई अश्वनी श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अश्वनी श्रीवास्तव की 45 वर्षीय पत्नी उषा श्रीवास्तव भी चल बसीं और फिर उनका 22 वर्षीय जवान बेटा सौरभ श्रीवास्तव की भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : यूपी में हर दिन मृतकों की संख्या में हो रहा इजाफा
Updated on:
26 Apr 2021 06:02 pm
Published on:
26 Apr 2021 05:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
