लखनऊ

यूपी में आज 4,991 हुए संक्रमित, सर्वाधिक 95 की हुई मौत, कोरोना से लड़ने के लिए यह दवा खाने की दी सलाह

यूपी में कोरोनावायरस (Coronavirus in UP) का संक्रमण जारी है। गुरुवार को 4,991 लोगों में कोरोना (Covid 19) की पुष्टी हुई है, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,180 पहुंच गई है।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2020, 10:02 PM IST
Corona Update
Corona Update : जिले में सुधर रहे हैं हालात, 11 पॉजिटिव सामने आए तो 21 स्वस्थ भी हुए

लखनऊ. यूपी में कोरोनावायरस (Coronavirus in UP) का संक्रमण जारी है। गुरुवार को 4,991 लोगों में कोरोना (Covid 19) की पुष्टी हुई है, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,180 पहुंच गई है। इनमें 1,21,090 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं, तो वहीं 48511 का इलाज जारी है। राज्य में अब तक 2,733 मरीजों की कोरोना से जान जा चुकी है, इनमें सर्वाधिक 95 लोगों का गुरुवार को निधन हुआ है। इससे पहले 18 अगस्त को 77 लोगों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति राजधानी लखनऊ की है, जहां सर्वाधिक 7,674 एक्टिव केस हैं। कोरोना के लिए अभी तक कोई कारगर वैक्सीन नहीं आ पाई है, लेकिन लखनऊ सीएमओ ने एक खास दवा के सेवन का सुझाव दिया है। यह दवा है आइवरमेकटिन, जो कोरोना के लक्षण होने पर होम आइसोलेशन में 3 दिन तक खाने की सलाह दी गई है।

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर. पी. सिंह ने बताया कि आइवरमेक्टिन दवा कोरोना से बचने में मददगार साबित हो रही है। लोगों से अपील की है कि वह जरूरत पड़ने पर ही इस दवा का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को तीन दिनों तक रोजाना एक-एक टेबलेट लेनी चाहिए। वहींप्राइमरी और सेकेंड्री कॉन्टैक्ट को पहले दिन 1 और सातवें दिन 1 टेबलेट लेनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग इस टैबलेट को पहले ही हरी झंडी दे चुका है।

एक और राज्यमंत्री व विधायक कोरोना पॉजिटिव-

अब एक और राज्यमंत्री और एक भाजपा विधायक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। जिसके बाद वह लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमान ने कहा है कि मंत्री को दोपहर बाद भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उदयभान सिंह आगरा के फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी विधानसभा सीट से विधायक तेजपाल नागर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तेजपाल नागर ने बुधवार को खुद एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इनसे पहले मंगलवार को यूपी सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना पॉजिटव मिले थे। मंत्री अतुल गर्ग गाजियाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश सरकार के 10 मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं दो मंत्रियों का कोरोना से निधन भी हो चुका है।

Updated on:
20 Aug 2020, 10:02 PM IST
Published on: