इटावा. इटावा जिले में 77 कैदियों समेत 127 कोरोना संक्रमित सामने आने से हड़कंप मच गया है। इटावा के मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट के बाद में 77 ऐसे लोग सामने आए हैं, जो हाल ही में इटावा जिला जेल में विभिन्न अपराधों के चलते गिरफ्तार करके दाखिल किए गए हैं। बीते दिन जिला जेल में बंद कैदियों की कोरोना की जांच की गई थी, जिसमे बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला जेल में 77 कोरोना संक्रमित निकलने से जेल में हड़कम्प मच गया है। कुछ दिन पहले ही जेल में बंद कैदियों को कोरोना के संक्रमण से दूर रखने के लिये आने वाले नए कैदियों को जेल परिसर बने कोविड जेल में रखा गया।