लखनऊ

हुक्के के साथ जबरदस्ती पिलाई शराब; इसके बाद नाबालिग को माता-पिता के साथ ‘ओछी हरकत’ करने पर किया मजबूर

UP Crime: नाबालिग छात्र को हुक्के के साथ जबरदस्ती शराब पिलाई गई। इसके बाद नाबालिग को ब्लैकमेल किया गया। मामले में जांच की बात पुलिस ने कही है।

2 min read
Sep 03, 2025
लखनऊ में नाबालिग को शराब और हुक्का पिलाया। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा 10 की क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने अपने सीनियर छात्रों पर गोमतीनगर में उसे हुक्का पीने के लिए मजबूर करने और बाद एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें

1 करोड़ का घर खरीदने पर 1 लाख की स्टाम्प ड्यूटी में माफ; इनके लिए खुला योगी सरकार का पिटारा

माता-पिता के खाते से निकलवाए पैसे

छात्र ने दावा किया कि आरोपियों ने उसे शराब पीने के लिए भी मजबूर किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया। छात्र ने आरोप लगाया है कि सीनियर्स ने उसे माता-पिता के खाते से पैसे निकालने के लिए मजबूर किया।

बंदूक की नोक पर 1 लाख से ज्यादा छीने

लड़के ने दावा किया कि उसके सीनियर्स छात्रों ने बंदूक की नोक पर उससे 1.4 लाख रुपये और उसकी मां के 45 ग्राम सोने के गहने छीन लिए। घटना का पता तब चला जब लड़के की मां ने अपने गहने गायब पाए और उससे इसके बारे में पूछा।

लड़के का शराब पीते बनाया वीडियो

जिसके बाद पीड़ित छात्र ने अपने सीनियर्स छात्रों के नाम बताए और बताया कि उन्होंने उसे कैसे फंसाया। लड़के का आरोप है कि उसके सीनियर छात्रों ने उससे दोस्ती की और उसे एक हुक्का बार में ले गए। जहां उन्होंने उसे धूम्रपान करने के लिए मजबूर किया और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद, वरिष्ठ छात्रों ने उसे यह कहते हुए ब्लैकमेल किया कि अगर उसने उन्हें पैसे नहीं दिए तो वे वीडियो उसके परिवार को दिखा देंगे या उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर देंगे।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

डर के कारण लड़के ने पहले घर से 1.4 लाख रुपये नकद लाकर एक सीनियर को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से सोने के गहने मांगने शुरू कर दिए। जिसके बाद छात्र ने उसे अपनी मां के सोने के गहने लाकर दिए। लड़के के पिता ने पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) के पास शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को आरोपियों को पैसे देने के लिए मजबूर किया गया। गोमतीनगर के थाना प्रभारी बीसी तिवारी ने कहा कि FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

ना जलेगी सुतली बम की ‘सुतली’ ना सुनाई देगी 5000 की लड़ी की गड़गड़ाहट; इन 8 जिलों पटाखे पूरी तरह से बैन

Published on:
03 Sept 2025 04:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर