लखनऊ

Most Impressive Leader in India : उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं केशव प्रसाद मौर्य

- मैगजीन के सर्वे में यूपी के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya बने भारत के सबसे प्रभावशाली मंत्री- Most Impressive Leader in India बने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- सर्वे में सात बिंदुओं के आधार पर 21 कैटेगरी में किया गया सर्वश्रेष्ठ का चयन- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं केशव प्रसाद मौर्य

2 min read
Jul 13, 2019
Most Impressive Leader in India : उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ. एक मैगजीन के सर्वे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को सबसे प्रभावशाली मंत्री बताया गया है। सर्वे में देश के सभी राज्यों के मंत्रियों का सात बिंदुओं के आधार पर आंकलन किया है, जिनमें उनके व्यक्तित्व, छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, समझ, दूरदर्शिता और कार्यशैली व परिणाम शामिल हैं। इस सर्वे में देश के करीब 12700 प्रबुद्ध लोगों की राय ली गई। सभी राज्यों के मंत्रियों का अलग-अलग 21 कैटेगरी में आंकलन के बाद सर्वश्रेष्ठ का चयन किया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रभावशाली कैटेगरी में टॉप पर हैं।

इन 21 कैटेगरी में किया गया चयन
देश के सभी राज्यों के सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों का सांत बिंदुओं के आधार पर 21 कैटेगरी में चयन किया गया। प्रभावशाली, असरदार, अनुभवी, सक्रिय, सरोकार, कर्मयोद्धा, क्षमतावान, चर्चित, ऊर्जावान, शख्सियत, आदर्श, जागरूक, बेजोड़ कामयाब, प्रतिभाशाली, कर्मठ, योग्य, कर्तव्यनिष्ठ, प्रेरक और विकासशील सहित 21 कैटेगरी मंत्रियों का चयन किया गया। प्रभावशाली कैटेगरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भारत के नंबर एक मंत्री चुने गये हैं।

कौन हैं केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य आरएसएस से जुड़े और विश्व हिंदू परिषद के प्रचारक भी बने। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय रहे। 2012 में वह सिराथू से बीजेपी विधायक बने। 2014 में पहली बार फूलपुर से सांसद चुने गये। 2016 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने। अब योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा उनके पास लोक निर्माण विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग की भी जिम्मेदारी है। वर्तमान में केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। उनके पास लोक निर्माण विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग है।

सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों की लिस्ट
केशव प्रसाद मौर्य (प्रभावशाली)- उत्तर प्रदेश
प्रदीप सिंह जड़ेजा (असरदार )- गुजरात
सुधीर मुनगंटीवार (अनुभवी)- महाराष्ट्र
नंद किशोर यादव (सक्रिय)- बिहार
मदन कौशिक (सरोकार)- उत्तराखंड
सीपी सिंह (कर्मयोद्धा)- झारखंड
हेमंत विस्वा शर्मा (लोकप्रिय)- असम
महेंद्र सिंह (क्षमतावान)- हिमाचल प्रदेश
विपुल गोयल (चर्चित)- हरियाणा
फरहद हकीम (ऊर्जावान)- पश्चिम बंगाल
मनीष सिसोदिया (शख्सियत)- दिल्ली
डॉ थामस इस्साक (आदर्श)- केरल
मनप्रीत बादल (जागरूक )- पंजाब
बेदू सिंह पंत (बेजोड़)- सिक्किम
प्रताप जेना (कामयाब)- उड़ीसा
विश्वजीत राणे (प्रतिभाशाली)- गोवा
जीतू पटवारी (कर्मठ)- मध्य प्रदेश
ताम्रध्वज साहू (योग्य)- छत्तीसगढ़
रघु शर्मा (कर्त्तव्यनिष्ठ)- राजस्थान
एस निरंजन रेड्डी (प्रेरक)- तेलंगाना
डॉ सी विजय भास्कर (विकासशील)- तमिलनाडु

Updated on:
13 Jul 2019 05:02 pm
Published on:
13 Jul 2019 04:52 pm
Also Read
View All