लखनऊ

बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की तो क्या करेगी सरकार? उर्जा मंत्री AK शर्मा ने दिया जवाब

UP Electricity Strike: यूपी में बिजलीकर्मियों की हड़ताल रविवार को भी जारी है। जिसके बाद सरकार नए लोगों को भर्ती करने जा रही है।  

less than 1 minute read
Mar 19, 2023
उर्जा मंत्री एके शर्मा का कहना है कि सरकार ने बातचीत के रास्ते बंद नहीं किए हैं

बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर शनिवार रात विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच लंबी बैठक हुई। बैठक से कोई हल नहीं निकला और समिति ने साफ कर दिया कि हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। दूसरी ओर उर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी बताया है कि अब सरकार क्या करेगी।


हड़ताल कर रहे सभी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी!
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया है कि 1332 संविदा कर्मियों को 24 घंटों में बर्खास्त किया गया है। उनका कहना है कि हड़ताल जारी रही तो हजारों की तादाद में कर्मचारियों की नौकरी खत्म की जा सकती है।

एके शर्मा ने आगे कहा कि हड़ताल की अगुवाई कर रहे 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसमें विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे का भी नाम है। इन 22 कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई करते हुए इनको जेल भेजा जाएगा।


सरकार नए लोगों की करेगी भर्ती
एके शर्मा ने चेतावनी देते हुए कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा है। शर्मा ने साफ कर दिया है कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने बर्खास्त संविदाकर्मियों की जगह प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी ITI और पॉलीटेक्निक के छात्रों की संविदाकर्मी के रूप में नौकरी दी जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

Published on:
19 Mar 2023 11:18 am
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा