लखनऊ

यूपी पुलिस के इस पूर्व बड़े अधिकारी का हुआ निधन, सीएम योगी व ओपी सिंह ने जताया शोक, दिया यह बयान

निधन की खबर सुनते ही यूपी में शोक की लहर दौड़ गई। यूपी डीजीपी के साथ सीएम योगी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 10:22 PM IST
Yogi OP Singh
Yogi OP Singh

लखनऊ. यूपी के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का आज सुबह लंबी बीमारी के चलते उनके निवास पर निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। निधन की खबर सुनते ही यूपी पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। यूपी डीजीपी के साथ सीएम योगी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी श्रीराम अरुण के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए भी पहुंचे। यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने श्रीराम अरुण के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज सुबह लखनऊ में यूपी पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण के निधन से बेहद दुखी व परेशान हूं। उन्हें एक शानदार पुलिस अधिकारी और एक सज्जन व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा। उनकी आत्मा और शोकग्रस्त परिवार के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।

सीएम योगी ने जताया शोक-

सीएम योगी ने भी पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीराम अरुण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम अरुण एक योग्य और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। सीएम योगी ने साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी उनके आवास भी पहुंचे जहां श्रीराम अरुण के पार्थिव शरीर पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दो बार रहे यूपी के डीजीपी-

श्रीराम अरुण लखनऊ के एसएसपी रहने के साथ ही दो बार- मायावती व कल्याण सिंह की सरकार में- यूपी के डीजीपी रहे। उनका पहला कार्यकाल 3 मई 1997 से 2 अप्रैल 1998 तक रहा तो वहीं दूसरी बार 23 दिसंबर 1999 से 31 जुलाई 2000 तक उनका कार्यकाल रहा। उन्होंने यूपी के अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष का पद भी संभाला। यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण स्वर्गीय श्रीराम अरुण के पुत्र हैं। श्रीराम अरुण की पहचान प्रदेश के एक बेहद कर्मठ, शालीन और मजबूत इरादों वाले पुलिस अफसर की रही। पुलिस विभाग में आज भी उनके काम की मिसाल दी जाती है।

Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा