उन्होंने कहा कि कन्नौज के गुरसहायगंज में बदमाश एक परिवार के मुखिया की हत्या कर और मां को घायल कर दिया और बेटी को किडनैप कर ले जा गये। अपराधी अभी तक फरार हैं। अपह्रत लड़की का भी कुछ पता नहीं चला, लेकिन जनता के दर्द से बेपरवाह मुख्यमंत्री 2019 की तैयारियों में मशगूल हैं। मुख्यमंत्री को कानून-व्यवस्था को कोई मतलब नहीं, वह तो इस प्रयास में जुटे हैं कि कैसे नफरत फैलाई जाये और कैसे पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाये, ताकि लोकसभा चुनाव जीता जा सके।