लखनऊ

यूपी में फ्री शिक्षा योजना के बारे में जानें, कौन है पात्र

free education scheme उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को फ्री शिक्षा देगी। तो यह जाने लें कि, फ्री शिक्षा योजना के लिए पात्रता क्या है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज क्या है। और फ्री शिक्षा योजना पाने के लिए आवदेन कहां करें।      
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2022, 11:47 AM IST
यूपी में फ्री शिक्षा योजना के बारे में जानें, कौन है पात्र
यूपी में फ्री शिक्षा योजना के बारे में जानें, कौन है पात्र

यूपी में योगी सरकार फ्री शिक्षा देगी। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों को फ्री शिक्षा देगी। पर मुफ्त शिक्षा योजना में वह ही बच्चे शामिल किए जाएंगे जिनके मां-बाप अपने बच्चों की शिक्षा को अपने आर्थिक रूप से अक्षम होने की वजह से आगे बढ़ाने में असमर्थ हैं। राज्य में निरक्षरता की समस्या से निपटने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार ने योजना चलाई है। तो यह जाने लें कि, फ्री शिक्षा योजना के लिए पात्रता क्या है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज क्या है। और फ्री शिक्षा योजना पाने के लिए आवदेन कहां करें। तो इन सवालों का जवाब यहां है।

स्कूल न भेजने वाले अभिभावकों पर सख्त कार्रवाई

फ्री शिक्षा योजना आर्थिक रूप से अक्षम पृष्ठभूमि के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगी। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को आकार देने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। अगर कोई छात्र अच्छी तरह से शिक्षित है तो वह किसी भी राज्य में रोजगार पा सकता है। शिक्षित युवा अपने राज्य के विकास में योगदान दे सकते हैं। इसके लिए सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत माता-पिता को भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने और उन्हें बाल श्रम में नहीं लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने वाले अभिभावकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य वर्ग के बच्चों को नहीं मिलेगा लाभ

इस योजना से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के बच्चों को लाभ होगा। इस योजना के तहत सरकार पंजीकरण करवाने वाले बच्चों के लिए किताबें, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, पढ़ाई और मिड डे मील सभी मुफ्त में देगी। बच्चों को इलाके के सरकारी स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा। बच्चों के सामान जैसे किताबें, यूनिफॉर्म और बैग के लिए अभिभावकों के खातों में रकम भेजी जाएगी और मिड डे मील बच्चों को स्कूल में ही दिया जाएगा।

फ्री शिक्षा योजना के लिए पात्रता

- आवेदक यूपी का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

- बच्चे का आधार कार्ड
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- बच्चे की पासपोर्ट फोटो
- निवास प्रमाण पत्र

आवेदन कहां करें

- यूपी मुफ्त शिक्षा योजना 2022 पंजीकरण फॉर्म upefa.com से डाउनलोड करें।

Updated on:
21 Oct 2022, 11:47 AM IST
Published on: