लखनऊ

योगी सरकार का दिव्यांग यात्रियों और संविदा कर्मियों के लिए एक और बड़ा फैसला, जल्द मिलेगा यह लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार नए साल में दिव्यांग यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त सफर का उपहार दे रही है। अब दिव्यांगजनों को सफर का किराया नहीं देना होगा। यह लाभ छह अन्य श्रेणी के लोगों को भी दिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2022, 12:44 PM IST
UP Government Decision for disabled passengers and contract workers
UP Government Decision for disabled passengers and contract workers

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार नए साल में दिव्यांग यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त सफर का उपहार दे रही है। अब दिव्यांगजनों को सफर का किराया नहीं देना होगा। यह लाभ छह अन्य श्रेणी के लोगों को भी दिया जाएगा। पांच जनवरी को मंडलायुक्त के यहां सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक होने वाली है। मीटिंग के संबंध में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस बैठक में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का भी फैसला लिया जाएगा।

40 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल

योगी सरकार साल की शुरुआत से ही की अहम फैसले ले रही है। इसी कड़ी में उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए एक फैसला लिया है जिसमें उन्हें एसी इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त सफर की सौगात मिलेगी। साथ ही 40 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें भी बेड़े में शामिल की जाएंगी।

संविदा कर्मियों के लिए भी फैसला

बैठक में संविदा कर्मियों के भी हित में फैसला लिया जाएगा। अगर प्रस्ताव पास होता है, तो नौ पैसा प्रति किलोमीटर की दर से उनका मेहनताना बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में उन्हें 1.50 प्रति किमी पारिश्रमिक मिलता है। इसी के साथ वह चालक जो ईमानदारी से काम करते हैं, उनका और परिचालकों का भी अलाउंस बढ़ेगा। उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर हर साल तीन हजार रुपये का अलाउंस दिया जाएगा। वहीं, इससे बेहतर काम करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर का मनोबल और वेतन दोनों बढ़ेगा।

Published on: