1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी कैबिनेट का फैसला- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय, 50 साल पुराने स्कूलों को शर्त पर मिलेगी सरकारी सहायता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कुछ ही दिनों में अधिसूचना जारी होने वाली है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 2 Jan 2022, 11:44 AM IST

Yogi Cabinet Big Decision Honorarium of Anganwadi Workers Inceament

Yogi Cabinet Big Decision Honorarium of Anganwadi Workers Inceament

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कुछ ही दिनों में अधिसूचना जारी होने वाली है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। शनिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट द्वारा बाल विकास एवं पोषण विभाग की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जल्द ही योगी सरकार इससे संबंधित फैसला लेगी। मानदेय और प्रोत्साहन राशि में वृद्धि का ऐलान बहुत जल्द होगा।

यह भी पढ़ें:यूपी बेसिक शिक्षा के स्कूलों में 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, इस साल इतने दिनों का मिलेगा अवकाश

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में लिए गए अब तक के 10 बड़े फैसले

50 वर्ष पुराने स्कूलों को सरकारी सहायता

राज्य में पांच जनवरी के बाद चुनाव संबंधित अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। वहीं, 50 साल पुराने स्कूलों को सरकारी सहायता मिल सकती है। 50 साल पुराने स्कूलों को ही अनुदान मिलेगा और राज्य सरकार अनुदान के लिए उतनी ही राशि देगी, जितना स्कूल उनसे खर्च करेंगे। राज्य की योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था और अब राज्य सरकार ने इसको लेकर फैसला किया है। इसके अलावा कैबिनेट ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण और सृजन के लिए अनुदान-सहायता के लिए तैयार गाइडलाइन पर भी अपनी मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें:नए साल में 28 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का न्यू ईयर गिफ्ट, 8 का ट्रांसफर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश