1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holidays in UP : यूपी बेसिक शिक्षा के स्कूलों में 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, इस साल इतने दिनों का मिलेगा अवकाश

School Holidays in UP : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए 2022 वर्ष की अवकाश तालिका घोषित कर दी है। रविवार के पर्व को शामिल करते हुए इस साल 70 से अधिक दिन का अवकाश रहेगा। इसमें शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के 42 अवकाश शामिल हैं। अन्य 44 रविवार की छुट्टियां इसके अतिरिक्त हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Jan 2022, 1:39 PM IST

UP Basic Education School Holiday Calendar List 2022

UP Basic Education School Holiday Calendar List 2022

लखनऊ. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए 2022 वर्ष की अवकाश तालिका घोषित कर दी है। रविवार के पर्व को शामिल करते हुए इस साल 70 से अधिक दिन का अवकाश रहेगा। इसमें शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के 42 अवकाश शामिल हैं। अन्य 44 रविवार की छुट्टियां इसके अतिरिक्त हैं। अन्य रविवार को शामिल करते हुए कुल 119 दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह अवकाश तालिका बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:Winter Vacation: यूपी में बच्चों की मौज, 14 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद

इस दिन पड़ेंगी छुट्टियां

छुट्टियों में छह पर्व रविवार के एक दिन पहले या बाद में पड़ रहे हैं। रविवार को पड़ने वाले पर्व में 09 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जन्म तिथि, 10 अप्रैल को रामनवमी, 10 जुलाई को बकरीद, 02 अक्टूबर को गांधी जयंती, 09 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद और महर्षि वाल्मिकी जयंती, 23 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 30 अक्टूबर को छठ पूजा और 25 दिसंबर को क्रिसमस है। जहां रविवार की छुट्टी का नुकसान हुआ है, वहीं रविवार के आगे या पीछे पड़ रहे पर्व से लगातार दो दिन छुट्टी का लाभ भी मिलेगा। इन पर्वों में वसंत पंचमी 05 फरवरी, बुद्ध पूर्णिमा 16 मई, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, चेहल्लुम व विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर, दीपावली 24 अक्टूबर, सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मतिथि/आचार्य नरेंद्र देव जयंती 31 अक्टूबर शामिल है।

यह भी पढ़ें: एक जनवरी से मिलने लगेंगे इलेक्टोरल बॉन्ड्स, लखनऊ सहित इन शहरों में स्थित शाखाओं के जरिये होगी बिक्री

20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

वर्ष 2022 में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक घोषित किया गया है। ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक एवं शीतकाल में मध्यावकाश दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश