लखनऊ

UP News: 1 जुलाई से शुरू होगा ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल भेजेगी योगी सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस अभियान का मकसद स्कूल जाने की उम्र वाले हर बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करना है।

less than 1 minute read
Jun 15, 2026
School Chalo Abhiyan, UP Government, CM Yogi Adityanath, UP Education, UP News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो- पत्रिका)

School Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के लिए 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य स्कूल जाने की उम्र वाले प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

प्रधानाध्यापकों को मिली जिम्मेदारी

स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा 5 से 6, 8 से 9 और 10 से 11 में सभी स्टूडेंट्स के एडमिशन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।