लखनऊ

पर्यटन क्षेत्र में नई योजना, सरकारी होटलों को लीज पर देगी सरकार

- सरकारी होटलों को लीज पर देगी यूपी सरकार - 30 साल तक लीज पर देगी सरकार - पहले भी प्राइवेट सेक्टर में दिए गए हैं कई रिर्जाटस

2 min read
Mar 09, 2021
पर्यटन क्षेत्र में नई योजना, सरकारी होटलों को लीज पर देगी सरकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी होटलों को लीज पर देने की तैयारी कर रही है। यूपी में 30 पर्यटन आवास गृहों को लीज पर दिया जाएगा। इनकी न्यूनतम कीमत तय करने के लिए मूल्यांकन करवाया जा रहा है। कीमत तय होने के बाद कैबिनेट में इसे प्रस्ताव के लिए भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले निवेशक को पर्यटन आवास गृह लीज पर दिया जाएगा। इससे पहले भी पर्यटन विभाग आवास गृह लीज पर दे चुका है।

पर्यटन को बढ़ावा

यूपी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 30 पर्यटन आवास गृहों को लीज पर दे रही है। प्राइवेट पार्टियों की तरह से सरकारी होटलों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए इन पर्यटन आवास विभाग को लीज पर देने का फैसला किया गया है। पर्यटन आवास गृह के लिए निवेशक बोली लगाएंगे। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले निवेशक को लीज पर दिया जाएगा। यह लीज 30 साल की होगी। वहीं निवेश करने वाले इसमें अपने हिसाब से मरम्मत कार्य करवा सकेगा।

ये पर्यटन आवास गृह दिए जाएंगे लीज पर

जिन पर्यटन आवास गृहों को लीज पर दिए जाने की योजना है, वो हैं- बटेश्वर-आगरा, भदोही, भूपिया मऊ-प्रतापगढ़, चुनार-मिर्जापुर, देवगढ़-ललितपुर, देवा शरीफ-बाराबंकी। इसके अलावा देवकाली-इटावा, हरगांव-सीतापुर, कचला-बदायूं, कालिंजर-बांदा, कपिलवस्तु-सिद्धार्थनगर, खुर्जा-बुलंदशहर, नीमसार-सीतापुर, पटना पक्षी विहार-उन्नाव, साण्डी झील-हरदोई, संकिसा-फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद-फिरोजाबाद, सुनौली-महाराजगंज, सोरो-एटा, शुक्रताल-मुजफ्फरनगर, बिठूर-कानपुर, कांधला-मुजफ्फरनगर, गोकुल-मथुरा, नगला चंद्र भान-मथुरा, बरसाना-मथुरा व मथुरा का पर्यटक आवास गृह भी कतार में हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में पर्यटन आवास गृह को लीज पर दिया गया था। तब छह आवास गृहों को लीज पर दिया गया था।

Published on:
09 Mar 2021 02:05 pm
Also Read
View All