लखनऊ

मौसम में जबरदस्त बदलाव, यूपी में तीन दिन भारी बारिश संग ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, चार जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। यूपी के कई जिलों में इसका असर शहर दिखेगा। पांच जनवरी से सात जनवरी तक के बीच कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं तो आस-पास के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2022, 10:37 AM IST
मौसम में जबरदस्त बदलाव, यूपी में तीन दिन भारी बारिश संग ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम में जबरदस्त बदलाव, यूपी में तीन दिन भारी बारिश संग ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ. यूपी में मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, चार जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। यूपी के कई जिलों में इसका असर शहर दिखेगा। पांच जनवरी से सात जनवरी तक के बीच कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं तो आस-पास के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश खत्म होने के बाद एक बार फिर बर्फीली हवा चलेगी। ऐसे में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, फिलहाल मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा तो दिन में धूप खिलेगी। चार जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिसका असर लखनऊ समेत कई जिलों में दिखेगा। पांच जनवरी से सात जनवरी तक राजधानी में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं तो कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।

लखनऊ में घने कोहरे की चेतावनी

इसके अलावा तमाम मौसम विज्ञानियों ने आने वाले तीन दिन राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रात के पारे में आ रही कमी और नमी के कारण कोहरा बढ़ेगा। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली समेत कई जिलों में सोमवार सुबह तक कोहरा पड़ने के आसार हैं।

कोहरा से यातायात बुरी तरह से प्रभावित

कोहरे की वजह से सड़क, वायु और ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। वाराणसी में कई एअर प्लेन शीतलहर और घने कोहरे की वजह से डाइवर्ट हुए तो करीब पांच विमान लेट हुए और एक को तो रद करना पड़ा। वहीं हालात ट्रेनों का भी है। यात्री बुरी तरह परेशान रहे।

एनसीआर में होगी जमकर बारिश

नोएडा में मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि, 5 से 7 जनवरी के बीच बारिश के बाद एनसीआर की हवा कुछ साफ होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रदूषण स्तर कुछ कम हो जाएगा। 5 से 7 जनवरी के बीच बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 7 जनवरी तक बारिश खत्म होने के बाद एक बार फिर बर्फीली हवा चलेगी। ऐसे में फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। शनिवार को नोएडा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

Updated on:
3 Jan 2022, 10:37 AM IST
Published on: