लखनऊ

UP इन्वेस्टर्स समिट 2018 : मुकेश अंबानी के चार वादे जो बदल देंगे यूपी की तस्वीर

UP Investor Summit 2018 : इन्वेस्टर समित में रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यूपी के विकास को लेकर चार प्रमुख वादे किए।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 3:26 PM IST
UP Investor Summit 2018 Four promises of Mukesh Ambani

UP Investor Summit 2018 : इन्वेस्टर समित में रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यूपी के विकास को लेकर चार प्रमुख वादे किए। उन्होंने कहा कि उप्र में लंबे समय तक के लिए निवेश करेगी उनकी कंपनी। साथ ही रोजगार के असीमित अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा, 'मुझे यूपी का सेवा करने का मौका मिले, यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सेवा करने के उद्देश्य से ही मैं आज यहां पर उपस्थित हुआ हूं।' उन्होंने कहा कि गंगा हम सभी की मां है, हमारी कंपनी गंगा को साफ करने के लिए सरकार के साथ काम करना चाहती है।

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारी कोशिश डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि कर्म योगी यहां के मुख्यमंत्री हैं। यूपी आना सबकी देश भक्ति पूर्ण जिम्मेदारी है। यूपी आगे बढ़ेगा तो देश का हर कोना आगे बढ़ेगा। देश के सबसे प्रसिद्ध प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाना है तो प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का रास्ता चुनना होगा उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ में आकर खुश हूं। किसी राजधानी को निवेश समिट के लिए इतना खूबसूरत सजा नहीं देखा। मोदी जी का सपना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। हम सब मिल कर इसे पूरा करेंगे।' इस मौके पर उन्होंने सीएम योगी से चार वादे किए-

1. जियो के जरिए 14 हजार लोगों को रोजगार'
मुकेश अंबानी ने कहा, 'जियो के जरिये हम 14 हजार सीधा रोजगार यूपी में उपलब्ध कराएंगे।

2. रिलायंस के अन्य उपक्रमों के जरिए 1 लाख को नौकरी
मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ग्रुप के कई अन्य उपक्रमों के जरिए एक लाख से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

3. दो करोड़ जियो फोन अगले दो महीने में
मुकेश ने कहा कि यूपी में इस समय हम जियो के जरिये 20 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं। हम 10 हजार करोड़ यूपी में और निवेश अगले 3 वर्ष में करेंगे। 2 करोड़ जियो फोन यूपी में अगले महीने के आखिर तक उपलब्ध होंगे। दिसंबर तक यूपी के हर गांव में जियो होगा।

4. तीन साल में 10 हजार करोड़ का निवेश
अंबानी ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि जियो अगले तीन साल में 10 हजार करोड़ रुपए का यहां निवेश करेगा। इसके अलावा अगले तीन साल में 1 लाख से ज्यादा हम यहां नौकरियां देंगे।

Updated on:
21 Feb 2018, 3:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा