लखनऊ

मौसम का डबल अटैक, दक्षिण में मूसलाधार बारिश, उत्तर में शीतलहर… यूपी में बढ़ रही ठंड की रफ्तार

UP Weather : यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। राज्य में सुबह घना कोहरा छा जाता है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।
2 min read
• •
Dec 04, 2025
Smog in Noida
नोएडा में छाई धुंध, PC- IANS

नोएडा(UP Weather News) : देशभर में मौसम अचानक करवट ले चुका है। दक्षिण भारत जहां भारी बारिश से परेशान है, वहीं उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा बढ़ने लगा है। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 4 और 5 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। दक्षिण में बारिश से हालात गंभीर हैं। 4–5 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट है। रायलसीमा, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कई जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों में गुडुर (21 सेमी) और एन्नोर (17 सेमी) में रिकॉर्ड बारिश हुई है। समुद्र में उथल-पुथल को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उधर, उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5°C तक नीचे चला गया है। कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छा रहा है, जिससे ट्रैफिक धीमा पड़ गया है।

प्रयागराज और कानपुर विजिबिलिटी

यूपी में मौसम का सबसे बड़ा असर दिख रहा है। राज्य में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह का कोहरा और रात की ठिठुरन बढ़ गई है। प्रयागराज और कानपुर में दृश्यता सिर्फ 400 मीटर तक सीमित रही। वहीं कानपुर, लखनऊ, झांसी और आगरा मंडल में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट रिकॉर्ड हुई। राज्य का सबसे कम तापमान 5.7°C कानपुर में दर्ज किया गया। सीजन का सबसे ठंडा दिन।

यूपी में गिरेगा तापमान

अगले एक सप्ताह तक यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कोहरा हर दिन परेशान करेगा। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान है। IMD ने लोगों से गर्म कपड़े, सुरक्षित हीटर उपयोग और किसानों से फसलों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।

Updated on:
04 Dec 2025 07:38 pm
Published on:
04 Dec 2025 07:38 pm