UP Govt Mega Project Schemes: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी ढांचे को भविष्य के अनुकूल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 20 विभागों के 95 निर्माण कार्यों को 18,767 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से पूरा किया जा रहा है। इनमें पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कारागार जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।
UP Govt Mega Project Mission: उत्तर प्रदेश को "उत्तम प्रदेश" बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए योगी सरकार ने राज्य के सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने की बड़ी पहल शुरू कर दी है। सरकार ने 20 विभागों से जुड़े 95 प्रमुख निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। यह कार्य 18,767 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरे किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस दिशा में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। योजना के तहत भवन सेल के जरिये विभागीय कार्यालयों, आवासीय व अनावासीय इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य प्रदेश के शासन तंत्र की दक्षता बढ़ाने के साथ ही सामाजिक अवसंरचना को आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुकूल बनाना है।
इस कार्ययोजना के तहत सबसे ज्यादा जोर गृह विभाग पर दिया गया है। गृह विभाग से संबंधित 35 कार्यों को 6,550 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इनमें थानों, पुलिस लाइनों, आधुनिक पुलिस भवनों, आवासीय परिसरों सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं। इससे पुलिस बल की कार्य क्षमता, सुविधा और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं हाईटेक बनाने की दिशा में प्रदेश को नई गति मिलेगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत 21 बड़े निर्माण कार्यों को 5,357 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इनमें नए मेडिकल कॉलेजों, अस्पताल भवनों, आवासीय परिसरों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। अब तक इस विभाग के 21 कार्यों में से 9 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 6 कार्यों की प्रगति 76 से 99 प्रतिशत है। स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने के लिए यह निवेश राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाएगा और प्रदेशवासियों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
1.उच्च शिक्षा विभाग
6 निर्माण कार्य
लागत: 773 करोड़ रुपये
उद्देश्य: कॉलेज भवन, छात्रावास, पुस्तकालय आदि का निर्माण।
2.न्याय विभाग
3 निर्माण कार्य
लागत: 1,227 करोड़ रुपये
उद्देश्य: न्यायिक परिसरों, कोर्ट भवनों का निर्माण।
3.चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
3 निर्माण कार्य
लागत: 312 करोड़ रुपये
उद्देश्य: अस्पतालों, हेल्थ सेंटर का निर्माण।
4.राजस्व, MSME, अल्पसंख्यक कल्याण सहित अन्य विभाग
राजस्व एवं आपदा विभाग
2 निर्माण कार्य
लागत: 350 करोड़ रुपये।
5.MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग)
3 निर्माण कार्य
लागत: 324 करोड़ रुपये।
6.अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
2 निर्माण कार्य
लागत: 229 करोड़ रुपये।
7.श्रम विभाग
2 निर्माण कार्य
लागत: 149 करोड़ रुपये।
8.राज्य संपत्ति विभाग
2 निर्माण कार्य
लागत: 182 करोड़ रुपये।
| विभाग | कार्य | लागत (करोड़ में) |
| आयुष विभाग | 1 | 267 |
| माध्यमिक शिक्षा विभाग | 1 | 153 |
| खेल विभाग | 1 | 388 |
| नागरिक उड्डयन विभाग | 1 | 103 |
| नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग | 1 | 95 |
| वित्त विभाग | 1 | 187 |
| पशुधन विभाग | 1 | 277 |
| कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग | 1 | 434 |
| धर्मार्थ कार्य विभाग | 1 | 65 |
भविष्य के विकास को मिलेगी मजबूती