UP के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला है। राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) की तुलना 'शाहे बेखबर' से की है और कांग्रेस को बिन पेंदी का लोटा बताया है।
सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Panchayati Raj Minister Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस पर हमला बोला है। ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने अखिलेश यादव को 'शाहे बेखबर' बताते हुए कांग्रेस-सपा गंठबंधन (Congress and Samajwadi Party Alliance) पर तंज कसा है। मंत्री राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भोजपुरी भाषा में लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। OP राजभर में भोजपुरी का हिंदी अनुवाद भी लिखा है।
ओमप्रकाश राजभर में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव को 'शाहे बेखबर' बताया है। राजभर ने भोजपुरी में लिखा- एक ठे मुगल राजा रहल, ओके लोग कहें 'शाहे बेखबर'…जा के पता कर लीहा इतिहास में अखिलेश यादव का हाल देख के अब दया आवत ह। जौने कांग्रेसियन के तू आपन 'लंगोटिया यार' समझे ल, ऊ बिन पेनी क लोटा हउवन कुल। हिम्मत देखा एनहन क, कि जननेता आदरणीय बहनजी के घरे पहुंच गइलन कुल। सोचले रहलन होइहैं कि अपने ठगबंधन में बहनजी के शामिल कर लेवल जाए।
राजभर में 'X' पोस्ट पर अखिलेश के लिए लिखे गए बयान का हिंदी अर्थ भी समझाया है। उन्होंने इसी पोस्ट में लिखा- अखिलेश जी, आपके लिए हिन्दी तर्जुमा। एक मुगल राजा था, उसको लोग 'शाहे बेखबर' कहते थे। इतिहास में पता कर लीजिएगा उसका नाम। वैसे आजादी के बाद वाले मुगल लोग भी 'शाहे बेखबर' ही हैं।
अखिलेश का हाल देख कर अब दया आ रही है। जिन कांग्रेसियों को वो अपना 'लंगोटिया यार' समझ रहे हैं, वो तो बिन पेनी के लोटा निकले। उनकी हिम्मत तो देखिए वह अपने ठगबंधन वाली गंदी मानसिकता लेकर पहुंच गए बहन जी के घर…बहन जी ने दरवाजे से ही भगा दिया।
राजभर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- अभी हाल ही में तमिलनाडु में इनके यही लंगोटिया यार, दगाबाजी करते हुए पाला बदल लिए। तब भी इनका दिमाग नहीं खुला। आपके ये परम प्रिय लोग अब कॉकरोच और छिपकली के चक्कर में पड़ गए हैं। देख लीजिए अपना हाल, क्या से क्या हो गए आप? एक काम कीजिए, सार्वजनिक आकर के बोल दीजिए कि राहुल गांधी हमारे बड़े भाई हैं।
ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर तंज करते हुए आगे लिखा- सच्चाई ये है कि अब आपको कोई भाव नहीं दे रहा है। घर में आपके चाचा का अलग खेल चालू हो गया है। सब को समझ में आ रहा है कि आप बस AC कमरे में बैठ के अंड-बंड, बेमतलब की बात बोलने वाले नेता हो। आइए कभी 45 डिग्री में, निकलिए धूप में या फिर तेलचट्टा के सहारे चुनाव जीतने का विचार तो नहीं है न आपका? प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितना मर्जी ज्ञानी बन जाइए, इस बार वर्ष 2022 से भी बुरा हाल होगा आप लोगों का।