UP MLC Election 2022 Voting यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 की 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस नई सूचना से आप चौंक गए होंगे। क्योंकि यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 तो 36 सीटों पर होने वाले थे। समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। पर नौ सीटों का क्या हुआ। जानें इसका राज..
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 की 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वैसे तो चुनाव स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद 36 सीटों पर होना था। पर 36 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। जिस वजह से अब सिर्फ 27 सीट पर ही मतदान होंगे। एमएलसी चुनाव के लिए पुलिस सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रही है। जिलों को रेंज व जोन स्तर से फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी।
सात सीटों पर तगड़ा मुकाबला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 37 एमएलसी सीटों में छह ऐसी सीटें हैं जहां सपा व भाजपा के बीच आमने-सामने की टक्कर है। ये सीटें मुरादाबाद बिजनौर, लखनऊ उन्नाव, बहराइच, कानपुर फतेहपुर, गोरखपुर महाराजगंज और बलिया हैं। गाज़ीपुर एमएलसी सीट पर भी सिर्फ 2 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, इसमें एक भाजपा का उम्मीदवार है तो दूसरा निर्दल है।
20 एमएलसी सीटों की भी राह आसां नहीं
बाकी बची 20 एमएलसी सीटों पर 3 या उससे अधिक प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 6-6 प्रत्याशी प्रतापगढ़, मेरठ गाजियाबाद, देवरिया सीट पर हैं। इसके बाद नम्बर आता है उन सीटों का जिन पर पांच-पांच प्रत्याशी हैं। ये सीटें हैं आजमगढ़ मऊ, इलाहाबाद, आगरा फिरोजाबाद और मुजफ्फरनगर सहारनपुर सीट।
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के विजयी प्रत्याशी
1. बदायूं - वागीश पाठक
2. हरदोई - अशोक अग्रवाल
3. खीरी - अनूप गुप्ता
4. मीरजापुर-सोनभद्र - श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह
5. बांदा-हमीरपुर - जितेन्द्र सिंह सेंगर
6. अलीगढ़ - ऋषिपाल सिंह
7. बुलंदशहर - नरेन्द्र भाटी
8. मथुरा-एटा-मैनपुरी - ओम प्रकाश सिंह
9. मथुरा-एटा-मैनपुरी - आशीष यादव ।