योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में एक नहीं छह ऐसे मंत्री बनाए गए हैं, जो किसी भी विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं। ये छह नए चेहरे सियासी गलियारों में कौतुहल का विषय बन गए हैं। नरेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जसवंत सैनी, दिनेश प्रताप सिंह का नाम कुछ तो जाना पहचाना होगा। पर दानिश आजाद अंसारी योगी कैबिनेट के इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं जिनका नाम सुन जनता चौंक गई। आने वाले छह महीने में इन छह मंत्रियों को विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य है। इन सभी को विधानसभा चुनाव में सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा का पुरस्कार मिला है।